Live Story time
Agra, Uttar Pradesh, India. हापुड़ में वकीलों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज पर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद की प्रत्याशी सरोज यादव एडवोकेट ने कड़े शब्दों में भर्त्सना क है। उन्होंने पूरे मामले की उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त दंड की मांग उठाई है।
एडवोकेट सरोज यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। इसी से बौखलाहट में सत्ता और प्रशासन न्याय के प्रहरियों पर बर्बर लाठीचार्ज कर रहा है। उन्होंने कहा है की उत्तर प्रदेश में इस समय घनघोर जंगल राज कायम है।
एडवोकेट श्रीमती सरोज यादव ने प्रदेश भर के अधिवक्ता भाइयों से हापुड़ में वकीलों पर पुलिस की ओर से किए गए इस प्राणघातक हमले के खिलाफ एकजुट होकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने का आह्वान किया है।
आगरा के प्रसिद्ध आयकर अधिवक्ता अनिल वर्मा के कार्यालय में चोरी, पान खाने के शौकीन हैं चोर
- यूपी में 100 करोड़ से अधिक के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की होगी थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट, योगी सरकार का बड़ा फैसला - August 25, 2026
- साबित करें या…अयोध्या में मछली भोज पर गरमाई यूपी की सियासत: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी को दिया खुला चैलेंज - August 25, 2026
- प्याज-लहसुन के बिना बनी मछली वेज है या नॉन-वेज? मंत्री ओमप्रकाश राजभर के इस बयान से गरमाई यूपी की राजनीति - August 25, 2026