विधायक पुरुषेत्तम खंडेलवाल और पुलिस मौके पर पहुंचे, 48 घंटे में चोरों को पकड़ने का आश्वासन
Live Story time
Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा के प्रसिद्ध आयकर अधिवक्ता अनिल वर्मा के कार्यालय में चोरी हो गई। उनका कार्यालय थाना हरीपर्वत के अंतर्गत संजय प्लेस में फ्रेंड्स सेंटर ब्लॉक संख्या 38/4बी, एफ-4 में है। इनके कार्यालय के सामने बैंक भी है। चोरी की सूचना पर विधायक पुरुरषोत्तम खंडेलवाल पहुंचे। संजय प्लेस पुलिस चौकी प्रभारी नवनीत राणा ने निरीक्षण किया। घटना की रिपोर्ट थाना हरीपर्वत में अंकित करा दी गई है। पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
जनकपुरी आयोजन समिति के वरिष्ठ महामंत्री और नेशनल चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष
यहां यह बताना भी आवश्यक है कि श्री अनिल वर्मा एडवोकेट नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स आगरा के पूर्व अध्यक्ष हैं। वे इस समय जनकपुरी आयोजन समिति के वरिष्ठ महामंत्री भी हैं। उनकी गिनती आगरा के चुनिंदा आयकर अधिवक्ताओं में होती है।
तीन लैपटॉप और डीवीआर चोरी
29 अगस्त, 2023 को प्रातः 10 बजे कर्मचारी संजय जब कार्यालय खोलने पहुंचे तो आधा शटर खुला हुआ था। ताले मेज पर रखे हुए थे। ब्लॉक प्रथम तल के मेन गेट का ताला भी खुला हुआ था। कार्यालय से तीन लैपटॉप, डीवीआर ( DVR – Digital Video Recorder) गायब थे। चोरों ने कार्यालय की सभी अलमारियों और दराजों को भी खोला। दस्तावेज अस्त-व्यस्त कर दिए। कार्यालय में रखे बैग और ब्रीफकेस आदि भी खोले। उनका सामान बाहर निकाला। डीवीआर इसलिए निकाल ले गए ताकि चेहरे न आने पाएं।
एसी और फर्श पर पान की पीक
चोरी करने वाले भले ही सीसीटीवी से सबूत नष्ट कर गए लेकिन अपने बारे में सुबूत भी छोड़ गए हैं। चोरों ने ए.सी और फर्श पर पानी की पीक मारी है। इससे पुलिस ने अनुमान लगाया है कि ये चोर पान खाने के शौकीन हैं। इस आधार पर पुलिस चोरों का पता लगा सकती है।
क्या कहते हैं अनिल वर्मा
अनिल वर्मा ने बताया कि लैपटॉप में महत्वूर्ण डाटा और ड्राफ्ट्स हैं। इनकी बरामदगी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। इस ब्लॉक में इससे पहले भी चोरी हो चुकी है।
- ’संस्कार’ धारावाहिक समीक्षा: बिखरते पारिवारिक रिश्तों के बीच के.सी. और राजेश बोकाडिया की शानदार और भावुक कर देने वाली प्रस्तुति - October 29, 2026
- औरंगजेब के दौर की अनकही कहानी पर्दे पर लाएंगे अजय राम: हिंदी फिल्म ‘मुगलों की मीरा’ की घोषणा - October 29, 2026
- प्रयागराज की महिमा बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल: खेतों में मजदूरी करने वाली बेटी ‘एजुकेट गर्ल्स’ और RSETI के जरिए बनी आत्मनिर्भर - October 29, 2026