उत्तर प्रदेश के रामपुर में जनरथ बस रोककर नमाज पढ़ाने वाले कनडक्टर ने मैनपुरी में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके ऊपर आरोप लगा था कि मोहित यादव ने 3 जून की रात दो यात्रियों को नमाज पढ़ने के लिए बस रुकवाई थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मोहित की संविदा समाप्त कर दी गई थी।
इससे परेशान होकर परिचालक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। सोमवार को बरेली के रोडवेज कर्मचारियोंको जब जानकारी हुई तो इस बार सभी संगठन आक्रोशित हो उठे। उत्तर प्रदेश रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने बैठक को निरस्त कर दिया।
परिवहन कर्मचारियों के अनुसार छह जून को बरेली से दिल्ली जनरथ लेकर चालक कृष्ण पाल सिंह और संविदा परिचालक मोहित यादव गए थे। रामपुर के पास दो यात्रियों ने नमाज का वक्त बताकर तीन मिनट बस रुकवा ली।
दोनो यात्रियों ने नमाज पढ़ी। उसका वीडियो और फोटो वायरल हो गया। मामले की शिकायत ट्वीटर के द्वारा की गई थी। बरेली डिपो के एआरएम ने मामले में चालक कृष्ण पाल सिंह को बर्खास्त कर दिया। मोहित यादव की संविदा समाप्त कर दी थी।
आरोप है कि तभी से मृतक मोहित परेशान था। वह अपने घर मैनपुरी चला गया। रविवार को मोहित ने मैनपुरी में कालिका एक्सप्रेस ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के शाखा मंत्री पंकज कुमार ने बताया कि बैठक सोमवार को निरस्त कर दी गई।
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026
- आगरा में श्री हरि सत्संग समिति की नित्य प्रभात फेरी के 15 साल पूरे: भव्य संकीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने की पुष्पवर्षा - September 15, 2026
- सपा की तुष्टिकरण और जातिगत राजनीति अब जनता के बीच नहीं चलने वाली: भाजपा नेता रोहित कत्याल - September 15, 2026