आगरा (पिनाहट)। थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रात के समय घर में घुसकर चारपाई पर सो रही महिला को पड़ोसी युवक ने दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर परिजन जाग गए। उन्होंने आरोपी युवक को दबोच लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज कर कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में बुधवार की रात को एक महिला अपने घर के अंदर चारपाई पर सो रही थी। आरोप है कि गांव का ही पड़ोसी युवक सौरभ पुत्र राय सिंह घर में घुस आया और बुरी नीयत से महिला को जबरन दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़ित महिला के शोर मचाने पर अन्य परिजन जाग गए। उन्होंने एक घेराबंदी कर आरोपी युवक को दबोच लिया और जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने आरोपी को सुपुर्द कर दिया।
बृहस्पतिवार को पीड़ित महिला के प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
- आगरा में नेमिनाथ निर्वाण महोत्सव: नसिया जी मंदिर में गूंजे जयकारे, आचार्य सुरत्नसागर ने कहा— ‘संतों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी’ - July 21, 2026
- आगरा में लाखों की चांदी का ‘गेम’: कुरियर से भेजी गई 29 किलो से अधिक पायल न खरीदार को मिली, न वापस आई; कोतवाली में मुकदमा दर्ज - July 20, 2026
- आगरा में चलती स्कूटी बनी आग का गोला: कॉलेज जा रही युवती ने दिखाई सूझबूझ, बड़ा हादसा टला - July 20, 2026