Seema Haider News : पाकिस्तान से भारत अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से आई सीमा हैदर मीडिया सनसनी बनी हुई हैं। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जिस दिन उनसे जुड़ी खबरें मीडिया में हेडलाइन न बनती हो। सीमा अपने बयानों और गतिविधियों से लगातार मीडिया को आकर्षित कर रही हैं।
अब उन्होंने अपने भारतीय पति सचिन मीणा और बच्चों के साथ तिरंगा फहराया है। बता दें कि मौका था हर घर तिरंगा अभियान का, रविवार को सीमा भी अपने पति के साथ इसमें शामिल हुईं। इस दौरान सीमा हैदर का जो गेटअप था, वो भी आकर्षण का केंद्र रहा। तिरंगा थीम की साड़ी पहने सीमा ने अपने माथे पर ‘जय माता दी’ की चुनरी भी बांध रखी थी। वो यहीं नहीं रूकीं वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ उसने भारत माता के जयकारे लगाए।
#SeemaHaider #sachinmeena #Gadar2 #HarGharTiranga #PakistanMurdabad
हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा थीम की साड़ी पहने सीमा हैदर ने अपने माथे पर ‘जय माता दी’ की चुनरी भी बांध रखी थी। वो यहीं नहीं रूकीं वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ उसने भारत माता के जयकारे लगाए। pic.twitter.com/pgLLLCds7c— santosh singh (@SantoshGaharwar) August 14, 2023
पाकिस्तान के खिलाफ लगाया नारा
सोशल मीडिया पर सीमा हैदर का भारतीय झंडा फहराने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो का वो हिस्सा सबसे अधिक चर्चाओं में है, जिसमें वह तिरंगे थीम की साड़ी पहनकर भारत जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे जोर-जोर से लगा रही हैं। वीडियो में दिख रही सीमा को देखकर ये कहना मुश्किल है कि ये वही महिला जिसने चंद महीने पहले एक अनजान मुल्क में कदम रखा है। अपने प्रेमी के खातिर पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर पूरी तरह से सनातन संस्कृति में रची-बसी नजर आ रही हैं।
सीमा हैदर ने फिल्म में काम करने से झाड़ा पल्ला
मेन स्ट्रीम मीडिया और सोशल मीडिया सनसनी बनीं सीमा हैदर के फिल्म में काम करने को लेकर काफी शोर था। फिल्म का नाम ‘कराची टू नोएडा’ बताया जा रहा था। इस फिल्म के कुछ तस्वीर भी वायरल हुए थे। लेकिन विवाद बढ़ने के बाद सीमा हैदर ने खुद को इससे अलग कर लिया। उन्होंने कहा कि मैं किसी फिल्म में काम नहीं कर रही। जो डायरेक्टर मुझसे मिलने के लिए आए थे, वह भी वकील साहब (एपी सिंह) का नाम लेकर आए थे। अभी तक किसी प्रकार की फिल्म बनाने की उन्हें जानकारी नहीं है।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह सीमा हैदर को भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए उनकी पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने भी सीमा के किसी फिल्म में काम करने की बात को खारिज किया है। बकौल सिंह सीमा के नाम से गलत सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर मिस गाइड कर रहे हैं, जो कि गलत है।
- सीतापुर में चोरी का अनूठा मामला: जेवर और कीमती सामान के साथ 30 किलो चीनी भी चुरा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी - August 28, 2026
- कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच खत्म हुई तल्खी: रक्षाबंधन पर एक्ट्रेस ने योग गुरु को बताया बड़ा भाई, कहा- विवाद नहीं बल्कि संवाद होना चाहिए - August 28, 2026
- कर्नाटक में वाल्मिकी निगम घोटाले पर घिरे मंत्री बी. नागेंद्र ने दिया इस्तीफा: प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए बोले— बीजेपी और केंद्रीय एजेंसियों से नहीं डरूंगा - August 28, 2026