Live Story Time
Sachin and Seema Haider’s love story: बीते कुछ दिनों से सचिन और सीमा हैदर की लव स्टोरी खूब सुर्खियों में है। साथ में ही सचिन पर टिप्पणी करने वाली उनकी भाभी भी सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ दिन पहले सचिन की पड़ोसन ने कहा था है कौन सचिन ..लप्पू सा झींगूर सा लड़का…।
अब सचिन की पड़ोसन ने सीमा हैदर पर तंज कसा है। सचिन की भाभी ने कहा कि अगर सीमा हैदर को अपने पति से इतनी ही नफरत थी तो चार चार बच्चे कैसे हो गए। सचिन की पड़ोसन भाभी ने इससे पहले भी मीडिया में कई बयान दिए थे।
जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुए थे। आपको बता दें कि सचिन की पड़ोसन भाभी का नाम मिथिलेश भाटी है। उन्होंने मीडिया में बातचीत के दौरान सचिन को लप्पू और झींगूर कहा था।
मिथिलेश ने सीमा हैदर और सचिन के प्यार पर सवालिया निशां लगाते हुए कहा कि ये कैसा प्यार है कि पबजी खेलते खेलते हो गया। पड़ोसन भाभी ने कहा कि सीमा से असली प्यार उसके पति गुलाम हैदर ने किया है।
सीमा और गुलाम के तभी तो चार बच्चे है। क्या उसने नफरत में चार बच्चे पैदा कर लिए। इस हिसाब से तो वह सचिन के साथ दर्जन भर बच्चे पैदा करेगी। पड़ोसन भाभी ने कहा कि जो लोग उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं वो गलत कर रहे हैं। अगर उनके परिवार में किसी ने ऐसा किया होता तो उनका नजरिया इससे अलग होता है।
- सेंट जॉन्स कॉलेज में 30वां मैकश राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह: AMU के प्रो. सगीर अफराहीम उर्दू अदब के लिए सम्मानित - November 16, 2026
- आगरा में साइबर ठगी का नया और सनसनीखेज तरीका: रिटायर्ड रेलवे अधिकारी के खाते से चुकाया किसी और का क्रेडिट कार्ड बिल - November 16, 2026
- यूपी चुनाव के लिए चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दांव: 34 विधानसभा सीटों के प्रभारियों की तीसरी सूची जारी - November 16, 2026