Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. श्री अखिल भारतीय पालीवाल जैन महासभा शाखा आगरा के चुनाव रत्न मुनि जैन इंटर कॉलेज, लोहामंडी आगरा पर संपन्न हुए। RPD पैनल को समाज का भरपूर समर्थन व सहयोग मिला।
निर्वाचन अधिकारी महेश जैन ने बताया कि 6 अगस्त को प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निष्पक्ष व ईमानदारी के साथ चुनाव संपन्न हुए। महामंत्री के रूप में प्रमेंद्र जैन निर्विरोध चुने गए। वोटिंग के दौरान कुल 1148 मत पड़े। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रविंद्र जैन को 716 वोट प्राप्त हुए, अर्थ मंत्री के प्रत्याशी दीपक जैन (दूध वाले) को 640 वोट प्राप्त हुए। कार्यकारिणी के रूप में आगरा को पांच क्षेत्र में विभाजित कर संपन्न कराया। जिसमें RPD पैनल के 27 कार्यकारिणी सदस्य भारी बहुमत से विजय हुए।
इस अवसर पर श्री विमलेश जैन मारसंस, डॉ जितेंद्र जैन, श्री शिखर चंद जैन सिंघई, राकेश जैन (पार्षद), अशोक जैन (पूर्व डिप्टी मेयर), सुनील जैन (ठेकेदार), महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तपेश जैन, संगठन मंत्री राहुल जैन (एडवोकेट), राजेश जैन ज्योति नगर, संयुक्त मंत्री राहुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य विमल जैन, श्रीमती रेखा जैन, चुनाव संयोजक मनीष जैन, विमल जैन, विनोद जैन, अरविंद जैन, सुनील जैन पूर्व पार्षद, अनिल बजाज, प्रमोद जैन, सुनील जैन, श्रीमती सुषमा जैन पूर्व पार्षद, सच्ची जैन, वंदना जैन, सीमा जैन, रचना जैन, ममता जैन आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
- अलवर जाने की कहकर निकला था घर से, मौत की खबर बनकर लौटा; सीकरी के शाही तालाब में तैरता मिला शव - March 6, 2026
- इंग्लैंड पस्त, टीम इंडिया मस्त: ढोल की थाप और पटाखों की गूंज से गूँजा आगरा, अब फाइनल का इंतज़ार - March 6, 2026
- ट्रियोम क्लब द्वारा धुलेंडी पर सूरत में धूमधाम से हुआ ‘मडफेस्ट का आयोजन - March 6, 2026