Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी की 5 अगस्त 2023 की मीटिंग के बाद और स्पष्ट हो हुआ होगा कि बीआईएस केवल परफॉरमेंस शूज़ पर है। आगरा का स्पोर्ट्स शूज़ (जो न के बराबर है), सैंडल जिस पर कन्फ़्यूजन चल रहा, के अतिरिक्त किसी पर बीआईएस नहीं है। छोटा बड़ा कोई दूर दूर तक बीआईएस की जद में नहीं है।
यह सारी व्यवस्था इंपोर्ट रोकने और देश में लोकल बढ़ाने के लिये की जा रही है ताकि आपका व्यापार बड़ी जंप लगाये। १० गुना १०० गुना बढ़े।
कुछ लोग जो इंपोर्ट पर निर्भर हैं और चाहते है इंपोर्ट करते रहें, आगरा या छोटे माइक्रो के कंधों पर बंदूक़ रख कर मुहिम चला रहे हैं, कृपया चलाना बंद करें।रिटेलर्स को स्पष्ट कर दें और मानकों को स्वतः अपनायें। आज से ही शुरू करें और उसे अपने जूते पर मानक अंकित करें।गुणवत्ता आपके जूते को बड़ा ब्रांड बना सकती। जब आप उसकी जद में आते भी हैं तो आपके जूते में वो गुणवत्ता पहले से ही है।
आम या फ़ैशन फुटवियर पर आने वाले समय या भविष्य में लगता भी है तो एक सिंपल सादी प्रक्रिया होने वाली है। माइक्रो स्माल दूर दूर तक नहीं रहने वाली है।इंपोर्टर्स के गेम से बाहर निकलें । खुलकर अच्छा जूता बनायें। अपनी कैपेसिटी बढायें। इस अवसर का पूरा लाभ उठाएँ।
सधन्यवाद
पूरन डावर
(जाने-माने जूता निर्यातक, सामाजिक चिंतक और विचारक हैं)
- यूपी में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्म: 23 अक्टूबर को 11 शिक्षक और स्नातक सीटों पर मतदान, भाजपा और सपा ने झोंकी पूरी ताकत - October 19, 2026
- आगरा के थाना एकता क्षेत्र में सनसनीखेज मामला, 100 फुटा रोड पर नंगे पैर और सहमी हालत में घूमती मिली दिल्ली की युवती - October 19, 2026
- हापुड़ में विज्ञापन को लेकर हुए विवाद में पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, आटा मिल के पास हुई वारदात से सनसनी - October 19, 2026