उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दो दंबग व्यक्ति खुद को एसओजी टीम का सदस्य बताते हुए पान दुकानदार से मुफ्त में पान दिए जाने के लिए डराते धमकाते नजर आ रहे है।
हैरान करने वाली बात तो ये हैं कि जब दोनो दबंग व्यक्तियों को मुफ्त में पान नहीं दिया जाता तो वो पान दुकानदार पर पिस्टल तान देते हैं। इतना ही नहीं पान दुकानदार के साथ गाली गलौज करने लगते है और उसे डराने धमकाने लगते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज जिले के एसपी ने मामले की जांच करने के निर्देश दे दिए हैं।
#ViralVideos कन्नौज में मुफ्त में पान खाने के लिए पान दुकानदार पर तान दी पिस्टल। pic.twitter.com/vW9jNZyjqL
— princy sahu (@princysahujst7) August 7, 2023
मुफ्त पान के लिए पान दुकानदार से दंबंगई करते दिखाई दे रहे हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वायरल वीडियो आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के तिर्वा कट पर फगुआ भट्टा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में दो व्यक्ति नजर आ रहे हैं जो मुफ्त पान के लिए पान दुकानदार से दंबंगई करते दिखाई दे रहे हैं।
इतना ही नहीं पान दुकानदार को धमकाते है और गाली गलौज करने लगते हैं। जिसमें से एक व्यक्ति के हाथ में पिस्टल है। दबंग व्यक्ति खुद को एसओजी टीम का सदस्य बताते हुए पान न मिलने पर दुकानदार को धमकाने लगता है। इस दौरान दुकान के आस पास खड़े किसी व्यक्ति ने दोनो दंबग लोगो का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026