केदारनाथ के गौरी कुंड रोजी रोटी कमाने के लिए गए थे, रात सोते समय हुआ हादसा
Live Story Time
आगरा, फतेहपुर सीकरी। केदारनाथ यात्रा मार्ग मैं गौरीकुंड पर हुए लैंडस्लाइड मैं लापता 19 लोगों में दो जने विनोद खानवा रूपवास और मुलायम थाना फतेहपुर सीकरी से रोजी-रोटी कमाने के लिए गए थे। वहां पर माला और तस्वीर बेचा करते थे। अचानक हुए लैंडस्लाइड ने दुकानों व होटलों में सोए हुए 19 लोग बह गए। उक्त घटना की सूचना पीड़ित परिवार को गौरीकुंड से जवाहर द्वारा दी गई। सूचना मिलते ही दोनों ही परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
बताते चलें कि विनोद खानवा के गांव नगला बंजारा थाना रूपवास और थाना फतेहपुर सीकरी के गांव चैनपुर के नगला बंजारा निवासी मुलायम जीजा साले हैं। रोजी रोजी कमाने के लिए गत माह पूर्व ही माला और तस्वीर बेचने के कार्य कर रहे थे। बृहस्पतिवार रात को गौरीकुंड के समीप होटलों के पास अपनी दुकानों में सोए हुए थे। यकायक लैंडस्लाइड मैं होटल व दुकानों समेत 19 लोग लापता हो गए
जवाहर ने घटनास्थल से बताया के प्रशासन द्वारा रेस्क्यू कार्य जारी है। कुछ लोगों के 4 शव बरामद भी कर लिए गए हैं । अन्य की खोज जारी है। मुलायम और विनोद का अभी कोई सुराग नहीं लग सका है ।
वपीड़ित परिवार को धैर्य एवं सांत्वना देने वालों की भीड़ जमा हो रही है।
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी प्रयागराज के लाल की जान: युद्ध क्षेत्र से मर्चेंट नेवी सेलर सनी कुमार ने भेजा ‘रेस्क्यू’ का संदेश, बेहाल पत्नी की पीएम मोदी से अपील - April 2, 2026