आगरा (पिनाहट) । थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी 29 वर्षीय शिक्षिका युवती ने थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि 2 वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात ऋषि शर्मा पुत्र दयाशंकर निवासी कृष्णा नगर भरथना इटावा से हुई थी।प्लाट खरीदने का सौदा कराया था। फोन पर बातचीत होने लगी थी। ऋषि शर्मा मेरे घर आया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अचेत कर दिया। और जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए गए।
होश में आने पर जानकारी हुई तो शिकायत की जिस पर उसने शादी करने का वादा किया। और कई बार उसके साथ अबैध संबंध बनाकर दुष्कर्म किया। और युवती से करीब ढाई लाख रुपए तक ले लिए। जिस पर पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देकर आरोपी खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
शनिवार को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी पिनाहट नीरज पंवार ने पुलिसकर्मियों के साथ दुष्कर्म के आरोपी ऋषि शर्मा को गिरफ्तार कर लिया और कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
- आगरा के 45वें ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव को मिला नया नेतृत्व: राजीव कांत लवानियां फिर बने स्वागत समिति के अध्यक्ष, विनय जैन महामंत्री - September 25, 2026
- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: गृह मंत्री अमित शाह बोले- सपा-बसपा के दौर में चलती थी अपराध की इंडस्ट्री, आज डिफेंस कॉरिडोर बना रहा नया इतिहास - September 25, 2026
- लखनऊ में आवास और विकास की बड़ी सौगात: सीएम योगी ने दो आवासीय प्लॉट योजनाओं और पांच अपार्टमेंट प्रोजेक्ट्स का किया भूमिपूजन - September 25, 2026