IAS Transfer: उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार को कई IAS अफसरों के तबादले किए। इसमें यूपीपीसीएल के चेयरमैन एम. देवराज (M. Devraj) का भी तबादला कर दिया गया। शासन की तरफ से जारी तबालदे की लिस्ट के मुताबिक, आशीष गोयल को UPPCL का चेयरमैन बनाया गया है। केंद्र से लौटने के बाद आशीष गोयल को ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, UPPCL चेयरमैन के पद से हटाए गए एम देवराज को प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा बनाया गया है। IAS अफसर नरेंद्र भूषण को वेटिंग में रखा गया है। अभी तक प्रमुख सचिव इंडस्ट्री के पद पर तैनात थे। IAS कल्पना अवस्थी का भी ट्रांसफर किया गया है। उन्हें अब उपाम का निदेशक बनाया गया है। वहीं, IAS अनिल सागर को अब IT इलेक्ट्रॉनिक्स का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- प्रयागराज की बदहाल सड़कों पर गरमाई सियासत: अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर महाकुंभ के नाम पर 1 लाख करोड़ के घोटाले का लगाया गंभीर आरोप - August 31, 2026
- शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में 50-50 हजार रुपये के इनामी दो शार्प शूटर ढेर - August 31, 2026
- गरीबों की मिठाई कहे जाने वाले आगरा के पेठे पर पड़ी महंगाई की मार, 10 से 20 रुपये तक बढ़े दाम - August 31, 2026