आगरा। नगर आयुक्त ने नगर निगम के हाउस टैक्स वसूली में लापरवाही बरतने वाले आठ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की। सात कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोकी गई।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि शासन की मंशा है कि टैक्स वसूली में कोई लापरवाही न बरती जाए। मगर निगम के कुछ कर्मचारियों द्वारा टैक्स वसूली में लापरवाही की लगातार शिकायत मिल रही थीं। इन शिकायतों के मद्देनजर ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित किया गया। इसमें आठ कर्मचारी ऐसे मिले जो लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं कर पा रहे थे।
इसमें टैक्स सुप्रिटेंडेंट, रेवेन्यू इंस्पेक्टर और जोनल ऑफिसर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनके साथ चार अन्य कर्मचारी हैं, जिनकी वेतन वृद्धि रोक दी गई है। वहीं सहायक नगर आयुक्त को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। हाउस टैक्स वसूली को लेकर हुई कार्रवाई से नगर निगम कर्मचारियों में हड़कंप है। नगर आयुक्त ने अब हर 15 दिन में वसूली रिपोर्ट की समीक्षा करने की बात कही है।
- गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव और मछली पकड़ने के वायरल वीडियो पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘भाजपाई अभी मच्छी मार रहे हैं, चुनाव बाद मक्खी मारेंगे’ - September 28, 2026
- आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खेत में पलटने से युवती की मौत और दो युवक घायल - September 28, 2026
- श्री रामलीला कमेटी आगरा ने घोषित की 2026 की कार्यकारिणी: प्रवीण स्वरूप बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को मिली श्रृंगार की जिम्मेदारी - September 28, 2026