ताजगंज मोक्षधाम पानी में डूबा, यमुना किनारा मार्ग पर पानी
दयालबाग के खेतों में पानी भरा, लगातार बढ़ रहा जलस्तर
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. ताजमहल के शहर आगरा में बाढ़ का खतरा हर घंटा बढ़ रहा है। ताजगंज मोक्ष धाम पूरी तरह पानी में डूब गया है। अब नए बने प्लेटफॉर्म पर अंतिम संस्कार हो रहे हैं। अगर जलस्तर और बढता तो इलेक्टिक शवदाह गृह पर ही अंतिम संस्कार हो सकेंगे। यमुना किनारे बेलनगंज में भी पानी प्रवेश कर गया है। इस कारण क्षेत्र में जाम की स्थिति पैदा हो गई है। सबसे बुरे हालात यमुना किनारे स्थित खेतों के हैं।
आगरा में यमुना रौद्र रूप धारण कर चुकी है। यमुना का पानी अब सड़कों पर आ गया है। यमुना किनारे बेलनगंज में रोड पर पानी भर गया है। यमुना लो फ्लड लेवल से ऊपर बह रही है। पानी भरने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई है। इसके अलावा निचले इलाकों में भरने भर गया है। दयालबाग के कई इलाकों में खेतों में पानी भर गया है। फसल डूब गई है।
दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में बाढ़ ने हालात खराब कर दिए हैं। आगरा में भी अब यमुना विकराल हो गई है। रविवार सुबह यमुना का जलस्तर 495.80 फीट तक पहुंच गया है। यो लो फ्लड लेवल से ऊपर है। लो फ्लड लेवल 495 फीट है। लो ब्लड लेवल पार करते ही यमुना का पानी अब शहर में घुसने लगा है स्ट्रैची ब्रिज के नीचे के नीचे कई फुट पानी भर गया है। ऐसे में यातायात प्रभावित हो गया है। प्रशासन ने पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। दोपहिया वाहनों को बेलनगंज होकर गुजारा जा रहा है। माना जा रहा है कि अब और तेजी से जलस्तर बढ़ेगा।
नेशनल चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल, पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा यमुना मैया में पानी का जायजा लिया गया ताकि उद्यमियों को सजग कर सकें। चैम्बर के 75वें वर्ष में मनाये जा रहे सेवा प्रकल्प कार्यों में प्रस्तावित 31 जुलाई 2023 को आरती एवं पूजा के लिए स्थल का अवलोकन किया गया। यमुना मैय्या से प्रार्थना की गई कि वह शांत हो ताकि उद्योग/व्यापार एवं जनजीवन को तबाही से बच सकें।
नेशनल चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने कहा कि चैम्बर ने बाढ़ के प्रति सन् 1978 में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। सन् 1978 में बाढ़ के कारण बहुत सारे नुकसानों में बीएसएनएल के टेलीफोन उपकरण पानी भरने से नष्ट हो गये थे। चैम्बर द्वारा टेलीफोन विभाग के साथ इस मामले को रखकर सभी टेलीफोन उपभोक्ताओं को नवीन उपकरण बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराये थे।
अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि बाढ़ आपदा से सुरक्षा हेतु हमारे प्रशासन द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है। चैम्बर प्रसाशन के साथ इस बाढ़ आपदा की संभावनाओं में कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है।
यमुना मैया की आरती की तैयारी एवं पूजा अर्चना के लिए अवलोकन में अध्यक्ष राजेश गोयल, कोषाध्यक्ष योगेश जिंदल, पूर्वअध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल (आरती संयोजक), शलभ शर्मा, दिनेश जैन, अशोक गोयल, गोपाल खंडेलवाल, मयंक मित्तल आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।
रोटरी क्लब की वर्चुअली सभा में खुला फतेहपुर सीकरी का रहस्य, ताजमहल में भी उत्खनन किया जाए
- घूमने का शानदार मौका! अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ताजमहल समेत आगरा के सभी स्मारकों में एंट्री फ्री - March 6, 2026
- आगरा की तनीषा ने पहले प्रयास में मारी बाजी: बिना कोचिंग बनीं UPSC टॉपर, इंजीनियरिंग छोड़ चुनी देश सेवा - March 6, 2026
- आगरा में दबंगों का तांडव: मामूली विवाद पर दंपति को सड़क पर घेरा, लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला - March 6, 2026