आगरा: नेशनल चैंबर के व्यापार प्रकोष्ठ की मंगलवार को हुई बैठक में रावतपाड़ा और आसपास के बाजारों को सुविधाजनक स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की मांग सहित व्यापारियों के हित के कई मुद्दों को उठाया गया। बैठक की अध्यक्षता चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल ने की।
व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्य अतुल बंसल ने कहा कि वर्तमान में घने बाजारों में यातायात एवं माल परिवहन की कमी से व्यापारिक गतिविधियों में काफी परेशानी आ रही है। अतः रावतपाड़ा एवं आसपास के बाजारों को जहां यातायात एवं परिवहन की बेहतर एवं सुविधायें हैं, पर शिफ्ट किया जाये।
मनोज गुप्ता ने कहा कि केवल एक ही माल गोदाम यमुना ब्रिज कार्यरत है। कुबेरपुर साइडिंग पर श्रमिकों के लिए बैठने, पेयजल आदि की सुविधा नहीं है। कुबेरपुर साइडिंग को सुविधायुक्त बनाया जाये। शिशिर भगत ने कहा कि पूर्व में एफएसएसएआई द्वारा लाइसेंस 5 साल के लिए जारी किया जाता था। जिसे अब 1 वर्ष कर दिया गया है। प्रतिवर्ष लाइसेंस नवीनीकरण में समय की बर्बादी आदि से कठिनाई होती है। अतः इसे पूर्व की तरह 5 वर्ष के लिए किया जाये।
बैठक में उपाध्यक्षद्वय अनिल अग्रवाल, मनोज बंसल, कोषाध्यक्ष योगेश जिन्दल, व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन एवं पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, शलभ शर्मा, राजेश अग्रवाल, चन्द्र मोहन खंडेलवाल, नितेश अग्रवाल, शिशिर भगत, राजेश खुराना उपस्थित थे।
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026