मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने 208 करोड़ की 80 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया। सीएम ने भाजपा (BJP) के महासंपर्क अभियान के तहत जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi) के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि, 9 साल बेमिसाल और भारत हुआ खुशहाल, ये 9 वर्ष भारत के इतिहास में उपलब्धियों से भरे हैं। अमेरिका में पीएम मोदी (Pm Modi) का भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है।
लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि, जनपद मथुरा में ₹208 करोड़ की 80 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में… https://t.co/Fe8mDRv5DT
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 24, 2023
बता दें कि, पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी (CM Yogi) शनिवार को पांच बजे मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रजवासियों को विकास की 80 परियोजनाओं का तोहफा दिया। इसमें 121 करोड़ रुपये की 41 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जबकि 86 करोड़ रुपये की 39 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
09 साल बेमिसाल और भारत हुआ खुशहाल…
अमेरिका में कोई ऐसा शख्स नहीं रहा होगा जो प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से मिलने के लिए उतावला न दिखाई दे रहा हो…
यह है ‘नए भारत’ की ‘नई पहचान’: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/9osG173XcB
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 24, 2023
- शामली में बोले सीएम योगी: कभी ‘पलायन’ के लिए कुख्यात था यह जिला, अब ‘एक्सप्रेसवे के संगम’ से बदलेगी तस्वीर - July 17, 2026
- हनुमानगढ़ी में नमाज विवाद: सीएम योगी के दावे को बृजभूषण शरण सिंह ने बताया गलत, कहा- ‘हनुमानगढ़ी का निर्माण एक मुसलमान ने कराया था’ - July 17, 2026
- सजा के प्रावधान पर भड़के सुरेंद्र राजपूत, बोले- ‘वंदे मातरम् का अपमान कोई हिंदुस्तानी नहीं कर सकता’ - July 17, 2026