Mathura, Uttar Pradesh, India. पहली बार 350 से अधिक लोगों की आइसोलेशन में दिवाली मनेगी। इस बीच खुशखबरी यह है कि प्रथम चरण के वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्यकर्मियां की लिस्टिंग कर ली गई है।
कोरोना वायरस त्योहार पर भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को 33 और कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये। कुल कोरोना मरीजों की संख्या जनपद में गुरुवार तक 5389 हो गई। शाम तक कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 387 है और इन्हें सरकारी और होम आईसोलेशन में रखा गया है। कोरोना नियम के मुताबिक उन्हें आईसोलेशन में दीपावली के बाद तक रहना पड़ेगा। संक्रमित पाए गये लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने निगरानी रखनी भी शुरू कर दी है।
दूसरी ओर कोरोना को लेकर खुशखबरी भी है। अभी कोरोना वैक्सीन कब आएगी यह पता ठीक से पता नहीं है लेकिन वैक्सीन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोविड के प्रभारी अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि मथुरा जनपद में वैक्सीन के लिए सेंटर बनाया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में 10 हजार वैक्सीन लगाई जाएंगी, जिनमें से चार हजार वैक्सनी सरकारी स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई जाएंगी। छह हजार वैक्सीन दूसरे चिकित्साकर्मियों को लगाई जाएंगी। प्रथम चरण में किन लोगों का वैक्सीनेसन होगा इसका सर्वे कर रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। वैक्सीन के लिए आधुनिक सेंटर बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहाकि अभी कुछ ठीक से कहा नहीं जा सकता। फिर भी जनवरी माह में वैक्सीन आ सकती है, यह मानकर चला जा रहा
- ‘यूपी चुनाव में Gen Z उसी पार्टी को दे वोट जो शिक्षा-रोजगार दे’— अभिजीत दीपके का युवाओं से सीधा संदेश - November 26, 2026
- सपा का ‘सत्ताइस का संकल्प, पीडीए का प्रणपत्र’ जारी: महिलाओं को 40 हजार सालाना पेंशन, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और पुरानी पेंशन बहाली का वादा - November 26, 2026
- बल्केश्वर के श्री सर्वतोभद्र जिनालय में मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश, 27 नवंबर को होगा नवग्रह विधान - November 26, 2026