लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में पुलिस (Police) ने एक हत्या (Murder) के मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। जिसमें आरोपी ने अपनी की मां के प्रेमी की हत्या के लिए अभिनेता अजय देवगन की फिल्म दृश्यम (Drishyam) को 20 बार देखा। इसके बाद हत्या की साजिश रच डाली, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से वह पकड़ा गया।
जानकारी के मुताबिक बीती चार मई की रात को मड़ियांव इलाके के सिक्योरिटी गार्ड सिद्धार्थ मिश्रा (34) की पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गयी थी, इस मामले में आरोपी की मां के साथ उसके संबंध थे, जिसके चलते आरोपित ने सिद्धार्थ का सिर और मुंह से पत्थर से कूंच दिया। यही नहीं उसका प्राइवेट पार्ट भी चाकू से काट डाला। वहीं, शव को 35 वाहिनी पीएसी बटालियन बंधा रोड के पास फेंक कर भाग गया। लेकिन निशातगंज में एक कैमरे में दोनों की घटना वाले दिन की फुटेज सामने आने के बाद मामले का खुलासा हो पाया।
इस मामले में डीसीपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि सिद्धार्थ मिश्रा का सौतेला भाई आरोपित का दोस्त था, इसलिए वह आरोपित के घर जाया करता था। इस दौरान आरोपी की मां और सिद्धार्थ के बीच संबंध बन गए, जिसका पता चलने पर आरोपी ने हत्या की साजिश रच डाली। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने 20 से अधिक बार दृश्यम फिल्म देखी थी, जिसके बाद उसने प्लानिंग के तहत 4 मई की शाम सिद्धार्थ के घर गया और उसे अपने साथ शराब पिलाने ले गया। इसके बाद बंधा रोड पर सिद्धार्थ की हत्या कर उसके शव को फेंक दिया।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026