UP News: उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी अब जानलेवा साबित हो रही है। गर्मी की चपेट में आने से प्रदेशभर में अभी तक सैकड़ो लोगों की जान चली गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देवरिया में भीषण गर्मी से भाजपा नेता के बेटे समेत करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ दिया है।
डॉक्टरों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक के मरीज बढ़ गए हैं। इसी वजह से अधिक लोगों की जान जा रही है। सीएमओ ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। प्रतापगढ़ में भी 3 दिन में 18 की जान चली गई है। यूपी के अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
डॉक्टरों का कहना है कि भीषण गर्मी से मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। शनिवार की रात में मरने वाली की संख्या सबसे अधिक रही। शाम पांच बजे से रात एक बजे तक मरीजों के आने का तांता लगा हुआ था। रविवार की शाम पांच बजे तक काफी संख्या में मरीज आए। मरीजों में अधिकतर बुजुर्ग हैं।
- World Kidney Day 2025: Understanding Kidney Health with Expert Advice on Prevention and Early Diagnosis - March 13, 2025
- वृंदावन मथुरा बना आगरा का रामलाल आश्रम: होली मिलन समारोह में उमड़ा प्रेम और भक्ति का गुलाल - March 13, 2025
- OYO celebrates Holi and India’s Champions Trophy victory with 2000 free stays daily - March 13, 2025