यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना के लिए 22 मार्च से जेडी कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना, 18 मार्च को मथुरा में परिचर्चा
Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के आगरा में माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। यह बात यू0पी0 बोर्ड कार्यालय स्थापना संघर्ष समिति की बैठक श्री हर स्वरूप इण्टर कॉलेज, कलवारी पर हुई बैठक में कही गई। संघर्ष समिति के संयोजक एवं अध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार ने साफ तौर पर कहा- यू0पी0 बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय आगरा का हक है और इसके लिए हर कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। अब आगरा की अधिक उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जायेगी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आगरा में यू0पी0 बोर्ड को क्षेत्रीय कार्यालय खोलने में बाधक बने हुए हैं। सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा ले रही है, इसलिये अब निर्णायक आन्दोलन चलाने का निर्णय लेंगे।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं रणनीति तय करने के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। समन्वयक चौधरी सत्यवीर सिंह रावत ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेष शर्मा का विरोध करने एवं आगरा आगमन पर उनके घेराव का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। निर्णय लिया गया कि आगरा प्रवास के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को विरोध स्वरूप काले झण्डे दिखाये जायेंगे।

बैठक में 22 मार्च से 25 मार्च 4 दिन तक संयुक्त शिक्षा निदेषक, आगरा के कार्यालय के समक्ष दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक सांकेतिक धरना दिये जाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में क्षेत्रीय कार्यालय के लिए प्रस्तावित 15 जनपदों आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, फर्रूखाबाद, औरेया, कन्नौज, इटावा, झांसी, ललितपुर, जालौन (उरई) में ‘‘आगरा में माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय की आवश्यकता: औचित्य, प्रयास एवं सुझाव’’ विषय पर परिचर्चा/संगोष्ठियाँ आयोजित करने का निर्णय लिया। इसी क्रम में 18 मार्च को मथुरा में परिचर्चा आयोजित की जायेगी।
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष इन्स्पेक्टर सत्यवीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एस0पी0 वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. कुन्जिल सिंह चाहर, सह संयोजक जयसिंह कुशवाह, सहसंयोजक डॉ. वीरेश यादव आदि ने विचार व्यक्त किये। संचालन महामंत्री डॉ. योगेन्द्र सिंह ने किया।
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Mijn leerproces: Toetscombinaties voor het Winhero Casino-platform in Nederland - October 6, 2026
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026