नई दिल्ली। देश के कुछ हिस्सों में मॉनसून (Monsoon) पहुंच चुका है। बाकी राज्यों को भी अब मॉनसून (Monsoon) का इंतजार है। नई दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इस बीच यूपी में मॉनसून (Monsoon) का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। BHU के मौसम विज्ञानी की मानें तो अभी मॉनसून (Monsoon) आने में थोड़ा और वक्त लगेगा। उनके मुताबिक, यूपी में 20 जून से पहले मॉनसून (Monsoon) की एंट्री नहीं होगी।
1992 में पड़ी थी ऐसी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
BHU के मौसम विज्ञानी (Meteorologist) की माने तो ऐसी रिकार्ड तोड़ गर्मी 1992 में पड़ी थी। मॉनसून (Monsoon) के बारे में जानकारी देते हुए BHU के भू-भौतिकी विभाग के अध्यापक और मौसम विज्ञानी प्रोफेसर ज्ञान प्रकाश सिंह (Meteorologist Professor Gyan Prakash Singh) ने बताया कि इस वक्त तापमान पूरे नार्थ इंडिया (North India) में बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। जबकि जून में ऐसा तापमान पहले नहीं होता था। उन्होंने बताया कि 1992 में एक बार मई-जून माह में काफी गर्मी पड़ी थी और हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) से काफी लोग मरे थे।
मॉनसून के लिए और करना होगा इंतजार
मौसम विज्ञानी (Meteorologist) की मानें तो पहले 10 जून तक पश्चिम बंगाल तक मॉनसून (Monsoon) आ जाता था। फिर धीरे-धीरे बढ़ते हुए मॉनसून ईस्ट बिहार (Monsoon East Bihar) और वेस्ट यूपी में भी आ जाता था, लेकिन इस बार मॉनसून आने की संभावना टल गई है। आमतौपर पर जून के पहले सप्ताह में केरल में मॉनसून (Monsoon) आ जाता था, लेकिन इस बार ग्लोबल और रीजनल पैरामीटर की वजह से मॉनसून (Monsoon) डीले हो गया है, जो सात दिनों बाद आया है। इसी वजह से उसकी प्रोग्रेस भी लेट है और मॉनसून (Monsoon) भी देर से आएगा
वाराणसी में 15 जून तक मॉनसून आ जाता था, लेकिन अभी ऐसी कोई स्थिति दिखाई नहीं पड़ रही है। कुछ बादल छत्तीसगढ़ में जरूर दिख रहें हैं। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में अर्बियन सी (Arabian Sea) पर बन रहा है, लेकिन ये सर्कुलेशन इस सीजन मॉनसून (Monsoon) को नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने बताया कि यूपी में 20 जून के पहले मॉनसून (Monsoon) के आने की संभावना नहीं है। इसी वजह से तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। यूपी के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026