ऑनलाइन गेमिंग के द्वारा धर्मांतरण कराने वाले मामले (conversion case through online gaming) में शाहनवाज उर्फ बद्दों को गिरफ्तार किया गया था। अब शाहनवाज उर्फ बद्दों पर एनएसए लगाने की तैयारी शुरु हो गई है। गाजियाबाद पुलिस को शाहनवाज उर्फ बद्दों (Shahnawaz alias Baddo)के खिलाफ कई सबूत मिले हैं। इसके बाद शाहनवाज उर्फ बद्दों पर एनएसए लगाया जा सकता है।
गाजियाबाद सिटी डीसीपी ने मीडिया को बताया कि शाहनवाज उर्फ बद्दों (Shahnawaz alias Baddo) की कॉल डिटेल की जांच के बाद पाकिस्तान से कनेक्शन सामने आया है।
कॉल डीटेल में शाहनवाज उर्फ बद्दों की लगभग 30 पाकिस्तानी नंबरों से बात हुई है।साथ ही शाहनवाज उर्फ बद्दों दो मेल आईडी भी मिली हैं। जिनमें से एक पाकिस्तान की है।शाहनवाज उर्फ बद्दों (Shahnawaz alias Baddo) की पीओके में बैठे एक व्यक्ति से चैट भी मिली है।इसके अलावा लाहौर के ट्रैफिक इस्पेक्टर का एक आईडी कार्ड भी मिला है।
आपको बता दें कि गाजियाबाद में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया था। जहां एक बच्चा जिम का बहाना बनाकर दिन में पांच बार मस्जिद में नमाज पढ़ता था। हैरानी की बात तो ये है कि उसके घर वालों को ही इसकी जानकारी नहीं थी।
जब मामला थाने पहुंचा तो सच्चाई का खुलासा हुआ कि ऑनलाइन गेमिंग (online gaming) के चलते एक व्यक्ति ने उस बच्चे का ब्रेन वॉश कर दिया था। गाजियाबाद पुलिस की एक टीम ने आरोपी शाहनवाज मकसूद खान उर्फ बद्दो को महाराष्ट्र के ठाणे जिले से गिरफ्तार किया और उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गाजियाबाद पहुंची।
- करवा चौथ की रात मथुरा में हाईवोल्टेज फैमली ड्रामा: प्रेमी के कमरे में पत्नी को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, देवरानी-जेठानी में चले लात-घूंसे - October 30, 2026
- जालौन के खेत में चल रही थी ड्रग्स की सीक्रेट लैब: डीआरआई और एटीएस के छापे में 5 करोड़ की मेफेड्रोन बरामद - October 30, 2026
- Gayatri Parivaar: 31 अक्टूबर से दिल्ली में जन्मशताब्दी महोत्सव, डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने बताई रूपरेखा - October 30, 2026