आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय में पोस्टर का विमोचन, 40 सोसाइटी भाग लेंगी
महिलाओं एवं बच्चों को नृत्य योगा कराने के लिए जयपुर से आ रहे कोरियोग्राफर
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. ताज नगरी फेस टू स्थित जोनल पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पांच दिवसीय योग शिविर 17 जून 2023 से 21 जून तक चलेगा। महिला एवं बच्चों के लिए नृत्य के साथ योगा कराने के लिए जयपुर से गौरव भारद्वाज और सम्यक कुमार मीणा आगरा आ रहे हैं। श्री भारद्वाज और मीणा फिट इंडिया कार्यक्रम के सहभागी रहे हैं। कर्यक्रम में एक साथ हजारों लोग योगा करेंगे। आयोजकों ने अपील की है कि जोनल पार्क के आसपास की सभी 40 कॉलोनियों और सोसाइटी के निवासी और आगरा शहर के लोग सुंदर व सुरम्य वातावरण में योग करने अवश्य आएं। 17 जून को कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य करेंगी।
यह जानकारी आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़, आगरा विकास मंच और जोनल पार्क मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में दी। उन्होंने बताया कि योग जीवन की आवश्यकता है योग से शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान रहता है आम जनमानस की योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह एक प्रयास है। आगरा विकास प्राधिकरण के साथ आगरा विकास मंच एवं जोनल पार्क मित्र मंडल जैसी सामाजिक संस्थाएं इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए तैयारियो में जुट गई हैं। इस कार्यक्रम में लगभग 40 सोसाइटी भाग ले रहीं है। शहरवासी अधिक से अधिक इस समारोह का हिस्सा बनेंगे।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने कहा कि योग शिविर के अंतर्गत प्रातः 6:00 से 7:00 बजे तक योगा और 7:00 से 7:30 तक महिलाओं और बच्चों के लिए नृत्य के साथ योगा होगा। योगाचार्य वीरेंद्र कुमार आर्य मार्गदर्शन करेंगे। उनके साथ बीके शुक्ला भी रहेंगे जो पिछले 2 वर्ष से जोनल पार्क में निशुल्क योगा सिखा रहे हैं। दोनों कार्यक्रम योग गुरु और कोरियोग्राफर कराएंगे वह बताएंगे कि मित्र के साथ योगा कैसे करें ताकि महिलाएं एवं बच्चे विशेष रूप से जुड़ सकें। आगरा में योग शिविर में योग को रुचिकर बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि लोग योग से जीवन पर्यंत जुड़कर स्वस्थ रह सकें।
योग को समर्पित संस्था जोनल पार्क मित्र मंडल के संस्थापक सदस्य और प्रवक्ता दिनेश अगरिया ने बताया कि आज के इस वातावरण में स्वास्थ को प्रतिदिन खतरा उत्पन्न हो रहा है। योग ही जीवन को स्वस्थ बनाने का एक मात्र विकल्प है। आम जनमानस की भागीदारी सुनिश्चित हो इसलिए संस्था पिछले कई वर्षों से योग के प्रति संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जोनल पार्क में महिला एवं बच्चों के लिए आगरा विकास मंच के साथ संयुक्त रूप से इवेंट कराने की योजना बनाई गई है।
आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से इंजीनियर पूरन कुमार समन्वय करेंगे ताकि जोनल पार्क में किसी प्रकार की समस्या ना रहे।
कार्यक्रम समन्वयक भाजपा जिला महामंत्री शिवकुमार प्रमुख ने बताया कि जोनल पार्क में पिछले 2 वर्ष से निशुल्क और नियमित योग शिविर आयोजित हो रहा है। आगरा में जोनल पार्क मित्र मंडल द्वारा योग को रुचिकर बनाने का यह प्रयास बहुत सराहनीय है इस बार आगरा विकास मंच के इस संयुक्त प्रयास से लोग योग से जीवन पर्यंत जुड़कर स्वस्थ रहने की प्रेरणा लेंगे।
कार्यक्रम में आगरा विकास प्राधिकरण के आगरा के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़, आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, संयोजक सुनील जैन योग गुरु वी पी शुक्ला , जोनल पार्क मित्र मंडल के संस्थापक सदस्य दिनेश अगरिया , आगरा विकास के मंच के प्रवक्ता संदेश जैन, सुशील जैन, सरंक्षक शिवकुमार , आई टी एवं मीडिया हेड राघवेंद्र शर्मा, राकेश जैन, शशिकांत पाराशर, डॉ अरुण जैन, डॉ विजय कत्याल, महेंद्र जैन, मुकेश महाजन, योग गुरू दीपक अग्रवाल, अनिल वर्मा एडवोकेट, सैयद इस्लाम, सुमन यादव, हरिओम सिंह चैहान, आगरा विकास प्राधिकरण से इंजीनियर पूरन कुमार और मीनाक्षी सिंह आदि उपस्तिथ रहे।
- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026