स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा- व्यापारियों के लिए पेंशन, आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं
संगीता गुप्ता को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष महिला की जिम्मेदारी, गोविंद यादव को पूर्वांचल के साथ प्रदेश सचिव का प्रभार
माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता एडवोकेट का सम्मान किया गया
Agra, Uttar Pradesh, India. देश में 10 करोड़ नौकरियां समाप्त हो चुकी है सभी सरकारी विभागों में छंटनी का दौर जारी है, बेरोजगारी चरम पर है, सरकार कृषि बिल लाकर किसानों का दोहन करने पर उतारू है, व्यापारी के जीवन काल में सरकार जीएसटी व अन्य टैक्स के माध्यम से करोड़ों रुपया कर के रूप में लेती है परंतु व्यापारी को वृद्धा अवस्था में कोई सहायता नहीं मिलती इसलिए व्यापारी को भी उसके जीवन काल में दिए गए टैक्स का कुछ हिस्सा पेंशन के रूप में मिलना चाहिए। यह उद्गार राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने पार्टी के स्थापना दिवस व सम्मान समारोह में व्यक्त किए।
दिल्ली तक से आए पदाधिकारी
वाटर वर्क्स स्थित होटल अतिथिवन में राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी का स्थापना दिवस मंगलवार को प्रदेश भर के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच मनाया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में दिल्ली, कानपुर देहात, झींझक, दिबियापुर, औरैया, इटावा, एटा, कानपुर, उरई, इटावा, वृंदावन, झांसी व प्रदेश के तमाम जनपदों के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान बनाये गये दर्जनों नए पदाधिकारियों ने शपथ लेकर राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी की नीतियों में आस्था दिखाई। करीब तीन दर्जन कार्यकर्ताओं को नया दायित्व दिया गया। पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व प्रभारी भी बनाए गए।
न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी मिले
स्थापना दिवस के अवसर पर बोलते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा हाल ही में लाए गए कृषि बिल एक छलावा है इसमें एमएसपी का दिखावा भी किसानों को दिए जाने वाला एक धोखा है, अगर सरकार में हिम्मत है तो वह न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दे, साथ ही कंपनियों तथा किसानों के बीच समझौते पर विवाद होने पर प्रशासनिक अधिकारियों के बजाय न्यायालय जाने का प्रावधान सुनिश्चित करें। राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी स्वामीनाथन की रिपोर्ट का स्वागत करती है।

10 करोड़ नौकरियां समाप्त
युवाओं के पक्ष में बोलते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि आज देश में 10 करोड़ नौकरियां समाप्त हो चुकी हैं, सभी सरकारी विभागों में छंटनी का दौर जारी है। रेलवे समेत तमाम विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। इन सब का पार्टी विरोध करती है। साथ ही सरकार में आने पर पार्टी बेरोजगारी को दूर करने के लिए इन विभागों में रोजगार सृजन का कार्य करेगी।
व्यापारियों के लिए ये काम हों
राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी इस देश की रीढ़ है इसका अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को आयुष्मान कार्ड की तर्ज पर व्यापारियों के स्वास्थ्य बीमा के तहत हेल्थ गोल्डन कार्ड लागू कर 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा करना चाहिए। साथ ही व्यापारियों के 5 लाख रुपये तक के ऋण को भी माफ करना चाहिए। अपने जीवन काल में सरकार को करोड़ों रुपए देने वाला व्यापारी जीवन के अंतिम समय में असहाय महसूस ना करें इसके लिए सरकार को उसके द्वारा अपने जीवन काल में दिए गए कर का एक अंश उसको पेंशन के रूप में दिया जाना अनिवार्य करना चाहिए। अगर राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी की सरकार प्रदेश या देश में बनती है तो इन सभी बातों को अक्षरशः लागू किया जाएगा।
आगे क्या करेगी पार्टी
पार्टी के युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनोज पोरवाल ने अपने ओजपूर्ण भाषण में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अवगत कराया कि कुछ ही समय में पार्टी ने नया आयाम स्थापित किया है, प्रदेश के तमाम जनपदों में पार्टी का संगठनात्मक विस्तार हो रहा है, पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी का जिला व शहर स्तर पर संगठन तैयार है। आने वाले समय में पार्टी नगर निकाय, प्रधानी से लेकर विधायक व सांसद के चुनाव भी लड़ाएगी। इसमें आम आदमी, व्यापारी, किसान, युवाओं को टिकट देकर राजनीति में आने को प्रेरित करेगी, ताकि देश से भ्रष्टाचार, महंगाई जैसी कुरीतियां दूर हो सके, पढ़े लिखे व युवाओं के हाथ में सरकार होने पर हम जमीनी स्तर पर लोगों के दुख दर्द समझ कर उनको दूर करने का भरसक प्रयास करेंगे।
पार्टी के लिए स्वर्णिम काल
पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश बंसल कातिब ने हर्ष जताते हुए कहा कि मात्र 2 वर्ष में पार्टी ने प्रदेश में जो परचम फैलाया है यह इस बात की मिसाल है कि लोगों को पार्टी की नीतियों रीतियों पर विश्वास हो रहा है। पार्टी धरातल पर रहकर लोगों के जीवन यापन से लेकर बुढ़ापे तक की कठिनाइयों को महसूस करते हुए उन्हें सुलभ बनाने का प्रयास करने को आतुर है, आने वाला समय निश्चित राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी के लिए एक स्वर्णिम काल होगा।
शिव कुमार गुप्ता एडवोकेट का सम्मान
कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार गुप्ता एडवोकेट को अखिल भारतीय माहौर ग्वार वैश्य महासभा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविप्रकाश अग्रवाल, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनोज पोरवाल व तमाम पदाधिकारियों द्वारा सम्मान पत्र देकर उन्हें शाल पहना कर सम्मानित किया गया।
शिवकुमार गुप्ता एडवोकेट को कार्यकारी अध्यक्ष बनाना पार्टी के लिए गर्व
सम्मान समारोह के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवकुमार गुप्ता एडवोकेट को पूरे देश के ग्वार्रे माहौर वैश्य समाज ने जो अपनी आस्था उनके प्रति व्यक्त कर उनको कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है, उससे राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी के सभी साथी पदाधिकारी अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं, तथा हमें विश्वास है कि श्री गुप्ता आने वाले समय में अपने समाज को विकास की और आगे ले जाने का कार्य करेंगे। इस दौरान अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा के राष्ट्रीय सयुंक्त महासचिव श्रीभगवान गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव दिनेश गुप्ता, राष्ट्रीय निरीक्षक प्रवीण कुमार बांदिल एडवोकेट भी मौजूद रहे।
विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से कानपुर देहात (झींझक) से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम शंकर गुप्ता (मुन्नू बाबू), अनिल गुप्ता, दिबियापुर से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय पैराडाइज, इटावा प्रभारी अमरनाथ गुप्ता पिंटू, औरैया से प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉक्टर सत्यदेव राजपूत, कंचोसी से राष्ट्रीय महासचिव (युवा) डॉक्टर सुभाष आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश सदस्यता प्रमुख रवि मोहन सिंह, कार्यक्रम स्वागताध्यक्ष प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष छीतरमल अग्रवाल, शहर अध्यक्ष विनय पुरवार, ज्ञान बंसल, राकेश गुप्ता, हरेश जायसवाल आदि ने संभाली। संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता शिव कुमार गुप्ता एड. ने किया।
इनको मिला प्रमुख दायित्व
श्रीमती संगीता गुप्ता गुड़गांव महिला प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा।
श्रीमती सुनीता राणा हरियाणा प्रदेश महामंत्री महिला।
बृजेश शर्मा भीम शहर अध्यक्ष आगरा स्ट्रीट वेंडर प्रकोष्ठ।
डॉ. सत्यदेव राजपूत प्रदेश मीडिया प्रभारी।
अजय गुप्ता “लकी” प्रदेश उपाध्यक्ष।
अजय पैराडाइज प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।
अमरनाथ गुप्ता पिंटू जिला प्रभारी इटावा।
गोविंद यादव प्रदेश सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी।
जितेंद्र कुमार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।
कुंवर पाल सिंह शहर अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ।
राजू यादव शहर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ।
आलोक आर्य वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी।
नितिन अग्रवाल एडवोकेट शहर अध्यक्ष अधिवक्ता परिषद आगरा।
इनके अलावा करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोगों को विभिन्न दायित्व सौंपे गये।
- Where Luck Meets Real Rewards for UK at Winplace Casino - September 1, 2026
- Få varje snurr att betyda på Flax Casino - September 1, 2026
- Vegas Now Casino Enables Australia Players Play for Real Money with Confidence - August 31, 2026