Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। जन्मभूमि पर मालिकाना हक के लिए अपील दाखिल की गई है। श्री कृष्ण विराजमान की ओर से जिला जज साधना ठाकुर की अदालत में अपील दाखिल की गई। श्री कृष्ण की सखी रंजना अग्निहोत्री और भक्त करुणेश शुक्ला ने अधिवक्ता हरिशंकर जैन से याचिका दाखिल कराई। दायर दावे पर वादी पक्ष अपने तर्क प्रस्तुत करेगा। अब इस पर 16 अक्टूबर को सुनवाई होगी।
केवल भक्त होने के आधार पर वाद दायर करना उचित नहीं है
इससे पहले 25 सितंबर को श्रीकृष्ण विराजमान व सात अन्य पक्षकारों की ओर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हरीशंकर जैन और उनके बेटे विष्णु शंकर जैन ने सिविल जज सीनियर डिविजन छाया शर्मा की अदालत में दावा दायर किया था। इसमें कहा गया था कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ और शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी के बीच 1968 में समझौता हुआ था, यह समझौता अवैध है। जिस स्थान पर मस्जिद बनी है, वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट की है, इसी कारण सेवा संघ को समझौता करने का अधिकार ही नहीं है। समझौते को रद कर मस्जिद को हटाया जाए। इस दावे को अदालत ने 30 सितंबर को यह कहकर खारिज कर दिया था कि केवल भक्त होने के आधार पर वाद दायर करना उचित नहीं है।
- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: गृह मंत्री अमित शाह बोले- सपा-बसपा के दौर में चलती थी अपराध की इंडस्ट्री, आज डिफेंस कॉरिडोर बना रहा नया इतिहास - September 25, 2026
- लखनऊ में आवास और विकास की बड़ी सौगात: सीएम योगी ने दो आवासीय प्लॉट योजनाओं और पांच अपार्टमेंट प्रोजेक्ट्स का किया भूमिपूजन - September 25, 2026
- 25 साल बाद भी फाइलों में दबा आगरा दीवानी लाठीचार्ज कांड, आरटीआई एक्टिविस्ट नरेश पारस ने मांगी जांच आयोग की रिपोर्ट - September 25, 2026