आगरा: बिचपुरी ब्लॉक के एक गांव में पिता की गंदी बात और हरकतों से परेशान होकर बेटी अपनी मां के साथ पुलिस की शरण में पहुंची। पुलिस ने पिता को हवालात में बंद कर दिया।
आरोप है कि पिता घर में निर्वस्त्र घूमता था। बेटी से गंदी बात करता था। बेटी ने उसकी डंडे से पिटाई भी लगाई, लेकिन पिता की आदतों में सुधार नहीं हुआ। परेशान होकर आज रविवार को मां बेटी बिचपुरी पुलिस चौकी पहुंच गई। उन्होंने तहरीर दी। पुलिस ने बेटी से गंदी बात करने वाले पिता को पकड़ लिया।
पीड़िता मां ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 20 साल पूर्व हुई है। दो बेटी और तीन बेटे हैं, पति मजदूरी करता है। सारी कमाई नशे में उड़ा देता है। रोज शाम को शराब पीकर घर लौटता है। घर में निर्वस्त्र होकर घूमता है। विरोध करने पर सारे बर्तन और पकाया हुआ खाना बाहर फेंक देता है। मां, बेटी से मारपीट करता है। दो दिन पहले पति ने नशे में बेटी को पकड़ लिया उससे हद दर्जे की गंदी बातें और मारपीट की।
शनिवार की रात को भी नशे में आया और मां, बेटी और बेटे को घर से निकाल कर ताला लगा दिया। गांव वालों की मदद से मां, बेटी ने घर का ताला खुलवाया। पीड़ित मां ने पुलिस को बताया कि बेटों के समझाने के बाद भी जब पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। दोनों पुत्र घर छोड़कर अलग रहने चले गए। घर में अब वह अपने दो बच्चों के साथ रहती है।
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026