- कानपुर। यूपी (UP) के कानुपर जिले (Kanupar District) के घाटमपुर में बुधवार की रात गला दबाकर युवक की हत्या कर दी गई। गुरुवार को युवक का शव नदी के किनारे खेत में पड़ा मिला है। युवक का प्राइवेट पार्ट (Private Part) भी कटा हुआ था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं। ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
अवैध संबंध में हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला (ACP Ghatampur Dinesh Kumar Shukla) ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नोन नदी के पास तरगांव गांव निवासी नीलम यादव के खेत में युवक का शव पड़ा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसीपी खुद भी पहुंचे। फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) को भी बुला लिया गया। प्राथमिक जांच में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। प्राइवेट पार्ट (Private Part) भी कटा हुआ है। मौके शराब की बोतल और खाली गिलास भी मिले हैं। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
एसपी ने बताया कि शव की पहचान कराने के लिए पुलिस प्रयासरत है। आशंका है कि किसी आपसी विवाद या अवैध संबंध में युवक की हत्या की गई। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर हत्यारों को पकड़ा जाएगा। पुलिस आसपास के इलाके के लोगों से भी युवक के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
- झूठी बातें फैलाकर निषाद समाज का अपमान कर रही भाजपा…सीएम योगी के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का तीखा पलटवार - August 26, 2026
- मिशन 2027: पश्चिमी यूपी की 136 सीटों पर सपा का ‘PDA Plus’ फॉर्मूला, क्या गुर्जर-दलित बनाएंगे सत्ता का रास्ता? - August 26, 2026
- खेलकूद में चमके सरस्वती शिशु मंदिर के सितारे: प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बदायूं रवाना हुए जिले के होनहार छात्र-छात्राएं - August 25, 2026