दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच नई तकरार छिड़ गई है। बता दें कि एलजी ने केजरीवाल के आवास के रेनोवेशन में हुई कथित घोर अनियमितताओं से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों का संज्ञान लेकर मुख्य सचिव से 15 दिन रिपोर्ट मांगी है।
एलजी ने मुख्य सचिव से 15 दिन रिपोर्ट मांगी
आपको बता दें कि एलजी ऑफिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के रेनोवेशन में कथित घोर अनियमितताओं से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों का संज्ञान लेकर मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव से मामले से संबंधित सभी रिकॉर्ड को तुरंत सुरक्षित करने और प्रोटेक्टिव कस्टडी में लेने का निर्देश दिया। इसके बाद रिकॉर्ड्स की जांच के बाद इस मामले पर एक तथ्यात्मक रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर सौंपने का निर्देश दिया है।
नैतिकता के आधार पर केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की
इस पर भाजपा ने दावा किया है कि दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके स्थित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले के रेनोवेशन पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें करोड़ों रुपये के पर्दे, कालीन, विदेशी संगमरमर और टीवी तक लगाए हैं। भाजपा ने नैतिकता के आधार पर केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की थी।
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026