देहरादून। यहां पति-पत्नी और वो का मामला प्रकाश में आया है। प्रेम प्रसंग के चलते महिला एक कर्नल के साथ होटल के कमरे में गई तो इसकी भनक पति को लग गई। इस पर पति पुलिस को लेकर होटल के कमरे में जा पहुंचा। काफी गहमा-गहमी के बाद पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
जानकारी देते हुए नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि रविवार को एक कारोबारी ने कंट्रोल में सूचना दी कि उनकी पत्नी किसी व्यक्ति के साथ थाना क्षेत्र के होटल के कमरे में मौजूद है। ऐसे में पुलिस ने कारोबारी को खुद होटल जाकर मामला सुलझाने को कहा। लेकिन कारोबारी बोला साहब कर्नल उसके साथ मारपीट कर सकता है। जिसके बाद पुलिस कारोबारी के साथ होटल में पहुंची तो उसकी पत्नी होटल में कर्नल के साथ मौजूद थी।
हां हंगामे के आसार देख पुलिस महिला, उसके पति और कर्नल को लेकर थाने पहुंची। जब कर्नल से पूछताछ की तो उसने बताया कि महिला से उसकी पुरानी जान पहचान है। उसे मिलने के लिए होटल में बुलाया था। लेकिन पति ने इस बात पर सवाल उठाये। पति का आरोप था कि कर्नल उसकी पत्नी से कई बार अलग-अलग होटलों में मिला है। पुलिस ने किसी तरह से मामले को सुलझाया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने से चले गये।
- अयोध्या दान मामला: SIT की जांच अवधि बढ़ी, मुख्यमंत्री योगी ने 15 जुलाई तक रिपोर्ट सौंपने के दिए निर्देश - July 1, 2026
- सीएम योगी ने ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ, कहा- शिक्षा से ही बनेगा विकसित भारत - July 1, 2026
- इंटरनेशनल टाइगर वीक 2026 में वाइल्डलाइफ एसओएस को प्रतिष्ठित ‘टाइगर प्रोटेक्शन एंड एंटी-पोचिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया - July 1, 2026