घर में अगर WiFi लगा है और सिग्नल सही से नहीं आ रहे हैं तो कुछ काम के टिप्स परेशानी दूर कर सकते हैं।
सबसे पहले अपने वाई-फाई राउटर को बंद, अनप्लग कर दें और वो भी कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए या तो आप कुछ घंटों के लिए भी इसे बंद करके रखें और फिर रीस्टार्ट करें। इसके बाद अपने Smartphone और राउटर दोनों को ही रीस्टार्ट करें।
आपके डिवाइस और राउटर के बीच आ रही इन चीजों को हटाएं
आप पूरी दीवार को तो शिफ्ट नहीं कर सकते हैं ये तो सच है लेकिन आप राउटर और फोन के बीच आ रही आइटम्स को जरूर मूव कर सकते हैं जिससे कि सिग्नल ब्लॉकेज कम हो। आप या राउटर के पास जाएं या तो फिर राउटर को ऐसी जगह प्लेस करें जहां आप आमतौर पर अपने स्मार्टफोन को रखते हो, गौर करने वाली बात यह है कि आप बेतर सिग्नल के लिए राउटर को ऊंचाई पर भी स्थित कर सकते हैं।
रिमूव करें ये चीज और फिर जोड़ें
अपने सेव हुए वाई-फाई नेटवर्क को रिमूव करें और फिर से वाई-फाई नेटवर्क को जोड़े, ऐसा करने से आपके WiFi सिग्नल को बूस्ट होने में मदद मिलेगी।
जब कुछ ना आए काम तो ये है आखिरी रास्ता
अगर आपके लिए कोई भी ऑप्शन काम नहीं कर रहा है तो इसका मतलब कि टाइम आ गया है कि आप बेहतर रेंज और फीचर्स वाले राउटर पर खर्च करें। इस बार आप एक ऐसा WiFi राउटर खरीदें जो आपको ज्यादा रेंज और मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा फीचर्स ऑफर करता हो।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026