कल सूरत कोर्ट का फैसला आने के 24 घंटे के भीतर नोटिफिकेशन आ गया है और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म कर दी गई है। ‘मोदी सरनेम’ मानहानि मामले में कोर्ट ने राहुल को 2 साल की सजा सुनाई थी।
आज दोपहर में लोकसभा सचिवालय से नोटिफिकेशन भी आ गया। कांग्रेस पार्टी के लिए यह बड़ा झटका है। हाल में राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी।
2024 से पहले कांग्रेस में जान फूंकने की यह कवायद मानी जा रही थी। इसको लेकर सकारात्मक बातें कही जा रही थीं लेकिन आज राहुल को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया।
उधर, कांग्रेस ने राहुल की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद कहा कि उनके नेता को सच बोलने की सजा दी गई
लोकसभा सचिवालय ने मानहानि मामले में 2 साल की सजा के बाद ये राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने का नोटिस जारी कर दिया है।
- योगी सरकार ने महिलाओं के नाम रजिस्ट्री कराने पर दी बड़ी छूट, कैबिनेट बैठक में 37 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी - July 22, 2025
- Agra News: “मन की उड़ान फाउंडेशन” के तत्वावधान में 8वां ‘बाज़ार लाइफस्टाइल एंड एग्ज़ीबिशन’ 31 जुलाई को आगरा में - July 22, 2025
- Agra News: धर्मांतरण पर पंजाबी समाज का प्रचंड आक्रोश, प्रशासन को सराहा – अब 27 जुलाई को होगी निर्णायक बैठक - July 22, 2025