आगरा । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा सुषमा स्वराज अवॉर्ड की शुरुआत की गई है। ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस में शहर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
महिला मोर्चा की अध्यक्ष उपमा गुप्ता और कार्यक्रम प्रभारी आशा अग्रवाल के द्वारा आयोजित सुषमा स्वराज अवार्ड कार्यक्रम में शहर की गणमान्य हस्तियों ने प्रतिभाग कर महिलाओ का उत्साहवर्धन किया। मीडिया प्रभारी अनामिका मिश्रा ने बताया कि समाज में महिलाओं की उपस्थिति को गौरवान्वित करने वाली प्रसिद्ध रंगकर्मी और नटरांजलि थिएटर आर्ट्स की निदेशक अलका सिंह, श्रुति सिन्हा, अनुराधा शर्मा और अनीता पाठक अंजू दहलानी को प्रमाणपत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष उपमा गुप्ता ने कहा कि भाजपा के शासन में महिलाओं को आधी रात अकेले निकलने में भी डर नहीं लगता है। भाजपा के शासन में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में पुरुषों से आगे निकल कर समाज के उत्थान का काम कर रही हैं।
कार्यक्रम प्रभारी आशा अग्रवाल ने बताया की ब्रज क्षेत्र महिला मंडल ने स्व सुषमा स्वराज जी के नाम से अवार्ड शुरू किए हैं। सुषमा जी देश को आगे बढ़ाने और महिलाओं के उत्थान के लिए काम करती थी। इस अवार्ड से महिलाें को समाज के उत्थान में भागीदारी करने की इच्छा बढ़ेगी।
- आगरा के महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज जाट हाउस की सच्चाई जानकार हैरान रह जाएंगे, आंख बंद किए बैठे हैं जाट नेता - July 10, 2026
- शासन भी मेरा, प्रशासन भी मेरा…पुलिस चौकी के अंदर BJP नेत्री ने युवक को पीटा, FIR दर्ज; यूपी के सुल्तानपुर का वीडियो वायरल - July 9, 2026
- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के सवाल पर बोले योगी सरकार के मंत्री – आप अपने आप सड़क बना लो… - July 9, 2026