लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश को बड़ी सौगात दी है. देश के कई राज्यों के साथ-साथ यूपी में भी टेक्सटाइल पार्क का निर्माण किया जाएगा. इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का आभार जताया है.
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी-CM ‘Make In India’ & ‘Make for the world’ के संकल्प की सिद्धि करने के लिए आपका समर्पण अभिनंदनीय है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजनरी नेतृत्व में उप्र में स्थापित होने जा रहा यह टेक्सटाइल पार्क प्रदेश के कपड़ा उद्योग को नई पहचान देगा.
सीएम योगी ने कहा कि करोड़ों रुपये के निवेश की संभावनाओं को बढ़ाएगा, जिससे लाखों रोजगार का सृजन होगा. सीएम ने यूपी में टेक्सटाइल पार्क निर्माण कराने को लेकर पीएम मोदी का प्रदेश की 25 करोड़ जनता की तरफ से आभार जताया.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026