- होटल क्लार्क्स शिराज से शनिवार सुबह सात बजे होगी रैली रवाना
- महिला और पुरुष दो वर्गाें में होगी रैली, टीएसडी फारमैट पर होगी रैली
आगरा। ताजनगरी एक बार फिर रफ्तार के रोमांच से रुबरु होगी। मोटर्स स्पोर्ट्स क्लब आफ आगरा और ताज रॉयल क्लब द्वारा आयोजित चतुर्थ द आगरा ताज बाइक रैली 18 मार्च 2023, दिन शनिवार को होटल क्लार्क्स शिराज से रवाना होगी। रैली का आकर्षण देशभर से जुटीं महिला बाइकर्स होंगी। बाइक और स्कूटी पर राइडर्स रैली में शामिल होंगे।
रैली के संदर्भ में होटल क्लार्क्स शिराज में प्रेसवार्ता आयोजित हुयी। मोटर स्पोर्टस क्लब आफ आगरा के संरक्षक हरविजय सिंह वाहिया ने वार्ता में बताया कि ताज रॉयल्य प्रोबाइकिंग द्वारा चौथी बार रैली का आयोजन कराया जा रहा है। रैली उप्र पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से हो रही है। रैली में 90 महिला- पुरुष राइडर्स प्रतिभाग कर रहे हैं।
ये होंगे बाइक रैली के नियम
चैयरमैन राम मोहन कपूर ने कहा कि बाइक रैली टीएसडी फारमैट यानी टाइम, डिस्टेंस और डेस्टिनेशन पर आधारित होगी। जिसमें केवल दोपहिया वाहन सवार ही भाग ले सकते हैं। सड़क सुरक्षा का संदेश रैली का ध्येय है इसलिए रैली में वाहन की गति निर्धारित होगी। रैली को मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में रखा गया है। पुरुष, महिला और महिला स्कूटी। ताज रॉयल क्लब के अध्यक्ष लईक अहमद सिद्दीकी ने कहा कि तकनीकी रूप से सहयोग कर रहे विशेषज्ञ सुदेव बरार द्वारा रैली का रोड मैप, रोड बुक, नियम आदि तैयार किये गए हैं। फेडरेशन आफ मोटर स्पोर्टस क्लब आफ इंडिया द्वारा निर्धारित नियम एवं मापदंडों पर ही रैली आयोजित की जा रही है।
रैली स्थल पर ही मिलेगा लाइसेंस
अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि रैली सुबह साढ़े सात बजे होटल क्लार्क्स शिराज से रवाना होगी। यहीं पर रैली लाइसेंस एवं रैली इंश्योरेंस दिया जाएगा।
- आगरा के महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज जाट हाउस की सच्चाई जानकार हैरान रह जाएंगे, आंख बंद किए बैठे हैं जाट नेता - July 10, 2026
- शासन भी मेरा, प्रशासन भी मेरा…पुलिस चौकी के अंदर BJP नेत्री ने युवक को पीटा, FIR दर्ज; यूपी के सुल्तानपुर का वीडियो वायरल - July 9, 2026
- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के सवाल पर बोले योगी सरकार के मंत्री – आप अपने आप सड़क बना लो… - July 9, 2026