दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई। शक होने पर एक महिला को किनारे किया गया। लगेज की तलाशी में चूड़ियों के बॉक्स और लेडीज पर्स से 2.39 किलो ड्रग्स बरामद हुई। इसकी कीमत 4.78 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
CISF के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF की सर्विलांस और इंटेलिजेंस की टीम तैनात थी। उनकी नजर संदिग्धों पर रहती है। टीम की नजर एक लेडी पैसेंजर पर नजर पड़ी जो टर्मिनल 3 के चेकिंग एरिया में मौजूद थी। उसकी गतिविधि को देखकर सीआईएसएफ की टीम को कुछ संदेहास्पद लगा। रोककर पूछताछ की तो उसकी पहचान भारत की रहने वाली सईदा आबिदा के रूप में हुई। पता चला कि वह दोहा के लिए कतर एयरवेज की फ्लाइट संख्या QR-4781 से जाने वाली थी। उसका लगेज जांचा गया तो ड्रग्स बरामद हुई।
पर्स खुला और निकलने लगी ड्रग्स
रेंडम लगैज की चेकिंग के दौरान इस महिला के लगेज का नंबर आया। एक्स-रे मशीन में बाग के भीतर पाउडर जैसी कोई चीज दिखी। जांच में पता चला कि वह ड्रग एंफेटामाइन है। इसके 20 अलग-अलग पैकेट्स को लगेज के अंदर फैब्रिकेटेड करके, कैविटी बना करके रखा हुआ था। ड्रग्स को बड़ी ही सफाई से लेडीस पर्स और चूड़ियों के बॉक्स के अंदर छुपाकर रखा गया था।
सारा पाउडर बरामद करने पर उसका कुल वजन 2 किलो 390 ग्राम निकला। इंटरनेशनल मार्केट में इतने ड्रग्स की कीमत 4.78 करोड़ बताई जा रही है। CISF कर्मियों ने आला अधिकारियों को सूचना दी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को भी इसके बारे में जानकारी भेजी गई। महिला यात्री को पकड़ लिया गया। उसे आगे की कार्रवाई के लिए NCB की टीम को सौंप दिया गया है।
- Agra News: ट्रक के केबिन में हुई थी चालक की हत्या, 24 घंटे के भीतर खलासी गिरफ्तार - July 13, 2026
- आगरा का विद्युत शवदाह गृह बना प्रदेश के लिए मॉडल, महापौर ने भट्ठियों को जल्द ठीक कराने का दिया आश्वासन - July 13, 2026
- आगरा पुलिस का कड़ा प्रहार: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी और महिला से लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार - July 13, 2026