कहते हैं भारत में सदियों से हिंदू देवी देवताओं की पूजा होती आई है। चारों युगों की जो बात की जाती है उसके भी कई उदाहरण भारत में समय – समय पर मिलते रहते हैं। उत्तर प्रदेश में ही भगवान राम – कृष्ण का जन्म हुआ ।
जनपद मैनपुरी में कई स्थान पर समय-समय पर पौराणिक शिलाएं आदि तरह-तरह के उल्लेख मिलते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला जनपद मैनपुरी के ब्लॉक घिरोर के ग्राम कनेगी से सामने आया है जहां पर स्वतः संज्ञान लेते हुए पुरातत्व विभाग की टीम कुछ दिन पूर्व पहुंची थी। और वहां पर गांव से थोड़ी दूरी पर बने एक मंदिर पर पहुंची जहां टीम ने कुछ मूर्तियों को देखा जिन्हें प्रारंभिक सर्वेक्षण में 10 वीं सदी का बताया है । तब से यह बात पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है ।
छोटे-छोटे दो मंदिर बने हुए हैं जिनमें शिवलिंग स्थापित है। सूचना के बाद एसडीएम घिरोर , सीओ कुरावली, थाना प्रभारी घिरोर भी अवलोकन करने पहुंचे। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार घिरोर ब्लॉक के अन्य गांवों में भी सर्वेक्षण जारी है
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026