परिजनों ने अपहरण का मुकदमा कराया दर्ज
आगरा। थाना किरावली अंतर्गत गांव के आलू श्रमिक के घर से बाहर होने का फायदा उठाकर गांव का ही बिगड़ैल युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में इन दिनों आलू खुदाई का कार्य जोरों पर है। श्रमिक वर्ग अपनी रोजी रोटी की जुगाड़ में दिन भर मेहनत करके आलुओं की खुदाई कर रहे हैं। श्रमिक परिवार शाम को जब अपने घर पहुंचा तो घर पर बेटी गायब मिली, विभिन्न स्थानों पर उसकी खोजबीन की। बेटी का कहीं भी सुराग नहीं मिला। इसी दौरान भनक लगी कि गांव का ही धांसू पुत्र बलवीर भी घर से गायब है।
श्रमिक परिवार ने धांसू के परिजनों से उसकी पूछताछ की तो उनको हड़काकर भगा दिया गया। पीड़ित परिवार ने किरावली थाने पर धांसू के खिलाफ तहरीर दी। थाना पुलिस ने धांसू के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस ने बताया कि कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।
- भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर आगरा में निकली भव्य प्रभात फेरी, ताज प्रेस क्लब से सुभाष पार्क मंदिर तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - October 26, 2026
- फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा: टेसू-झांझी विसर्जन यात्रा में बेकाबू कार ने भीड़ को रौंदा, 5 की मौत, कई घायल - October 26, 2026
- सम्मान समारोह और डांडिया रास के साथ हुआ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन: पंचकुइयां महासभा भवन में उमड़ा समाजबंधुओं का सैलाब - October 26, 2026