Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा जिले के समस्त ब्लॉक में एस.आई.एस. सिक्युरिटी इण्डिया लिमिटेड के द्वारा सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर है। प्रशिक्षण के उपरांत आगरा किला, ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, धार्मिक स्थल, अस्पताल, बैंक, एयरपोर्ट, मैट्रो, होटल एवं निजी इंडस्ट्रीज में ड्यूटी दी जायेगी।
यह जानकारी भर्ती अधिकारी गंगा प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि भर्ती हेतु सुरक्षा जवान की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट, लम्बाई- 167.5 सेमी0 है। सुरक्षा सुपरवाइजर की लम्बाई- 170 सेमी0 व उम्र-21 से 37 वर्ष एवं वजन- 56 से 90 किग्रा होना चाहिए। नौकरी के दौरान मिलने वाली सुविधायें यथा- पीएफ, ई0एस0आई0, ग्रेच्युटी, पेंशन, मेडिकल इंश्योरेंस, बोनस मिलेगा। 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी मिलेगी।
शिक्षित बेरोजगर अपने मूल दस्तावेजों के साथ 23 दिसम्बर, 2022 को खन्दौली ब्लॉक, 24 दिसम्बर को अकोला, 26 दिसम्बर को जगनेर, 27 दिसम्बर को जैतपुरकलां, 28 दिसम्बर को बाह, 29 दिसम्बर को पिनाहट, 30 दिसम्बर को सैंया, 31 दिसम्बर को एत्मादपुर, 02 जनवरी 2023 को बिचपुरी ब्लॉक में जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी जनपद के किसी भी ब्लॉक में भर्ती में शामिल हो सकते हैं।
- Agra News: जमीन धोखाधड़ी मामले में जमानत पर बाहर सपा नेता के खिलाफ एक और नया मुकदमा, गवाहों को धमकाने और समझौते का दबाव बनाने का आरोप - June 29, 2026
- आगरा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: शाहगंज, सिकंदरा समेत चार थानों के बदले प्रभारी - June 29, 2026
- आगरा में गूंजा ‘जय जगन्नाथ’: देव स्नान पूर्णिमा पर 251 कलशों से हुआ प्रभु का महाअभिषेक, गजानन स्वरूप में दिए दर्शन - June 29, 2026