जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादियों को मार गिराया. पुलिस ने बताया है कि मंगलवार सुबह दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के मुंझ मार्ग इलाके में आतंकवादी संगठन लश्करे तैयबा के तीन आतंकी एक मुठभेड़ में मारे गए हैं. श्रीनगर से शोपियां की दूरी क़रीब पचास किलोमीटर है.
पुलिस ने मारे गए तीन आतंकवादियों में से दो की पहचान कर ली है. पुलिस ने बताया है कि मारे गए आतंकी, एक कश्मीरी पंडित और एक नेपाल के नागरिक की हत्या में शामिल थे. घटनास्थल से पुलिस ने हथियार भी बरामद करने किए हैं.
पुलिस के मुताबिक मारे गए तीनों आतंकी स्थानीय हैं. पुलिस और सुरक्षाबलों ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा विश्वविद्यालय के ‘कोहिनूर’ एसपी सरीन को भावभीनी विदाई, दादाजी महाराज का बार-बार हुआ स्मरण, कुलपति प्रो. आशु रानी की कार्यशैली की भी गूंज - May 10, 2026
- मेहनत का परचम: आगरा के उज्ज्वल सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट - May 2, 2026
- आगरा में सेवा बन गई संजीवनी: निशुल्क हड्डी रोग शिविर में मुस्कुराए नन्हे चेहरे, जागी नई आस - May 2, 2026