जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादियों को मार गिराया. पुलिस ने बताया है कि मंगलवार सुबह दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के मुंझ मार्ग इलाके में आतंकवादी संगठन लश्करे तैयबा के तीन आतंकी एक मुठभेड़ में मारे गए हैं. श्रीनगर से शोपियां की दूरी क़रीब पचास किलोमीटर है.
पुलिस ने मारे गए तीन आतंकवादियों में से दो की पहचान कर ली है. पुलिस ने बताया है कि मारे गए आतंकी, एक कश्मीरी पंडित और एक नेपाल के नागरिक की हत्या में शामिल थे. घटनास्थल से पुलिस ने हथियार भी बरामद करने किए हैं.
पुलिस के मुताबिक मारे गए तीनों आतंकी स्थानीय हैं. पुलिस और सुरक्षाबलों ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- “हर लड़की खुद को शिवानी के किरदार में देख पाएगी”: शेमारूमी की सीरीज ‘एक कन्या कुँवारी’ को लेकर बोलीं जाह्नवी गुरनानी - November 12, 2026
- किसानों पर बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा की टिप्पणी की अपना दल (एस) ने की कड़ी निंदा, सार्वजनिक माफी की मांग - November 12, 2026
- ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी सेंध; शाही मस्जिद की छत तक पहुँचे दो विदेशी पर्यटक, वीडियो सामने आने के बाद एएसआई ने दिए जांच के आदेश - November 12, 2026