Bollywood निर्देशक परम मित्र दुष्यंत प्रताप सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म ‘त्राहिमाम’ 16 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। चंबल के बीहड़ धौलपुर राजस्थान की सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म ने दर्शकों को झकझोर दिया। कोरोना काल में निर्मित फिल्म ने राजनीतिक षडयंत्र और महिला सशक्तिकरण की सच्चाई को बयां किया है।
दिखाया गया कि एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला के साथ रेप किया जाता है। शिकायत के लिए थाने जाती है तो पुलिस द्वारा गैंगरेप किया जाता है। राजनीतिक षडयंत्र में ईमानदार पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी जाती है। एक महिला पुलिस अधिकारी केस की तफ्तीश करके सच्चाई तक जाती है लेकिन कोर्ट में उसे झूठा ठहराया दिया जाता है। आरोपी बाइज्जत बरी हो जाते हैं। इसके बाद महिला का पति पुलिस की बंदूक छीनकर दोषियों को मौत के घाट उतार देता है।
सभी कलाकारों ने पूरी मेहनत की है। टाइटल सोंग दर्शकों को बांधे रखता है। फिल्म की कहानी और डायलॉग बहुत दमदार हैं। महिला पुलिस अधिकारी ने शानदार अभिनय किया है।
फिल्म की हीरोइन बिग बॉस फेम अर्शी खान ने पूरी कोशिश की है लेकिन वह गांव की महिला किरदार में रम नहीं पाई हैं। उनके किरदार में आधुनिकता की झलक दिखाई दी है। जो वास्तविक किरदार से मेल नहीं खाती है। थोड़ी कॉमेडी और गानों की कमी दिखाई दी। फिल्म अपना संदेश देने में कामयाब रही।
इस तरह की वास्तविक कहानी को फिल्म के रूप में दर्शकों के बीच लाना बहुत हिम्मत का काम है। एक दर्शक की तरह सिनेमाघर में बैठकर फिल्म देखी और समीक्षा की है। दुष्यन्त जी पर आगरा को गर्व है।
- आगरा का राजू गुप्ता कस्टोडियल डेथ मामला: मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख, मृतक के वारिस खोजो और 5 लाख का मुआवजा दो - March 21, 2026
- आगरा में डिजिटल डकैती: उधारी चुकाने के बहाने बुलाकर दो युवकों का अपहरण, 4 घंटे कार में बंधक बनाकर UPI से लूटी रकम - March 21, 2026
- आगरा में ईद-उल-फितर का मिला-जुला रंग: जामा मस्जिद में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, तो शिया समुदाय ने मनाया ‘शोक’ - March 21, 2026