आगरा: जाति सूचक शब्द का प्रयोग किए जाने से सविता समाज के आक्रोश के चलते आखिरकार उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को बैकफुट पर आना पड़ा। शुक्रवार को बृजेश पाठक आगरा पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने सविता समाज संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की और सभी लोगों के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने सविता समाज को भरोसा दिलाया कि अनजाने में गलती से जाति सूचक शब्द का प्रयोग हुआ।
एक टीवी चैनल पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का साक्षात्कार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमे वे कोविड के दौरान दी गई सहायता पर बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सविता समाज की जाति को ‘नऊआ’ कहकर संबोधित किया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही समाज के लोगों में आक्रोश फूट पड़ा। नाराज लोगों का कहना था कि डिप्टी सीएम ने उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।
शुक्रवार को आगरा आगमन पर बृजेश पाठक ने सविता समाज के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ‘समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उनका उद्देश्य नहीं था। उनसे जो जाति सूचक शब्द का प्रयोग हुआ वह अनजान और गलती में हुआ। इसलिए मैं सार्वजनिक रूप से माफी मांगता हूं, साथ ही समाज को आश्वस्त करता हूं कि वह हर समय सविता समाज के साथ खड़े हुए हैं।’
सविता समाज संगठन के राजू सविता ने बताया कि वह समाज को किसी भी रूप से अपमानित नहीं होने देंगे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से यह गलती हुई तो उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। अगर कोई और राजनीतिक नेता समाज को ठेस पहुंचाने का काम करेगा उसके खिलाफ भी इस तरह का प्रदर्शन किया जाएगा।
- योगी सरकार का बड़ा तोहफा: यूपी में पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन, कारागार और परिवहन विभाग की भर्तियों में मिलेगा 20% आरक्षण - October 9, 2026
- दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम: बॉर्डर पर बीएसएफ तैनात, रात 9 बजे से बॉर्डर सील करने की तैयारी - October 9, 2026
- विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाने का दावा करने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, प्रेमानंद महाराज और उनके अनुयायियों से मांगी क्षमा - October 9, 2026