दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के जेल में मालिश कराने के मामले में बीजेपी और कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ तिहाड़ जेल के एक अधिकारी ने दावा किया है कि लीक हुए वीडियो में जो शख़्स सत्येंद्र जैन की मालिश कर रहा है, वह एक फीज़ियोथेरेपिस्ट नहीं है, बल्कि ‘रेपिस्ट’ है.
इस अधिकारी ने मालिश करने वाले शख़्स का नाम रिंकू बताया जा रहा है जो बलात्कार के एक मामले में जेल काट रहा है.
इससे पहले अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने इसे मालिश नहीं फिजियोथेरेपी करार दिया था. ये जानकारी सामने आने के बाद कांग्रेस और बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को घेरा है.
कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा है– ‘केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन को मसाज की सेवा देने वाला फिजियोथेरेपिस्ट नहीं, ‘रेपिस्ट’ है. जी हां… ‘आप’के मंत्री जी ‘रेपिस्ट’ से मसाज ले रहे हैं. नाम है रिंकू, नाबालिग से बलात्कार के मामले में जेल में बंद है.’
बीजेपी ने भी इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है. बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा है- “हमने पहले ही कहा था कि यह आम आदमी पार्टी नहीं है, यह स्पा मसाज पार्टी है.”
इसके साथ ही भाटिया ने केजरीवाल से कहा है कि वे देश से माफ़ी मांगें और सत्येंद्र जैन को तुरंत बर्खास्त करें.
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026