‘हर-हर शंभू’ गाने को लेकर चर्चा में आई यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज के भाई को पुलिस ने डकैती के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. फरमानी नाज का सगा भाई अरमान सरिया लूट गिरोह का सदस्य है, जिसे पुलिस ने पूरे गिरोह के साथ गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं फरमानी के पिता और जीजा भी इसी ग्रुप में सक्रिय भूमिका निभाते हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है.
मेरठ के थाना सरधना पुलिस ने एक सरिया लूट गिरोह का पर्दाफाश कर इस गिरोह के कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद 200 किलो सरिया के साथ एक वाहन भी बरामद किया गया है, जिसे लूट की घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल किया जाता था. हाल ही में इस गिरोह ने सरधना और सरूरपुर में लूट की वारदात और डकैती की घटना को अंजाम दिया था.
पुलिस अधिकारियों की मानें तो फरमानी नाज का भाई अरमान लुटेरों के ग्रुप का सक्रिय सदस्य है. इसके अलावा पिता और जीजा लूट के माल को खपाने में अहम भूमिका निभाते हैं. यानी यह तीनों लोग अपराधी हैं और डकैती की वारदात को अंजाम देने के साथ ही डकैती के माल को बाजार में बेचने का काम करते थे. फिलहाल पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसके बाद इस गिरोह के अन्य सदस्य की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.
काफी समय से यह गैंग सक्रिय था
बता दें कि पिछले काफी समय से सरधना क्षेत्र में सरिया लूट गिरोह काम कर रहा था. कई घटनाएं अंजाम दी जा चुकी थी. जिसके बाद पुलिस पिछले काफी समय से गैंग की तलाश में जुटी थी और अब जाकर पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया है.
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026