चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूर्ण, पर्चों की जांच 5 को
नाम वापसी 8 को, मतदान 13 नवंबर को होगा मतदान
Agra, Uttar Pradesh, India. ताज प्रेस क्लब के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। अध्यक्ष पद पर पांच, उपाध्यक्ष पद पर सात, महासचिव पद पर छह, कोषाध्यक्ष पद पर चार, सचिव पद पर दस और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अंतिम दिन काफी गहमागहमी रही। पर्चा भरने वाले प्रत्याशी माला पहनकर आए थे। जिन्दाबाद के नारे भी लगाए गए। कुछ लोगों ने नए मतदाताओं को चुनाव न लड़ने देने पर आपत्ति जताई। दावेदार भी एकदूसरे से वोट मांगते दिखाई दिए। सब अपनी-अपनी गोटियां बिछाने में लगे हैं। सोशल मीडिया पर खूब प्रचार हो रहा है। आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर चल रहा है।
चुनाव अधिकारी विनोद भारद्वाज, राजीव सक्सेना व सहायक वीरेंद्र चौधरी, उपेन्द्र पुरी गोस्वामी ने बताया कि अब नामांकन पत्रों की जांच 5 नवंबर को होगी। नाम वापसी की तिथि 8 नवंबर रखी गई है। मतदान रविवार 13 नवम्बर को होगा। उसी दिन विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
अध्यक्ष पद के लिए सुनयन शर्मा, अशोक अग्निहोत्री, ओम ठाकुर, भुवनेश श्रोत्रिय, देशदीपक तिवारी ने पर्चे भरे हैं।
उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. भानु प्रताप सिंह, मोहनलाल जैन, आदर्श नन्दन गुप्त, रमेश राय, आशीष भटनागर, मनोज मिश्रा, अनुपम चतुर्वेदी ने पर्चे भरे हैं।
महासचिव पद के लिए केपी सिंह, विवेक कुमार जैन, प्रभजोत कौर, आलोक कुलश्रेष्ठ, महेश धाकड़, अधर शर्मा ने पर्चे भरे हैं।
सचिव पद के लिए एमडी खान, श्यामल गांगुली, आदर्श नन्दन गुप्त, आलोक द्विवेदी, मोहनलाल जैन, यतीश लवानिया, पवन तिवारी, वीरेंद्र गोस्वामी, मुनीन्द्र शंकर त्रिवेदी, राजीव दाधीच ने पर्चे भरे हैं।
कोषाध्यक्ष पद पर पीयूष शर्मा, रामनिवास शर्मा, मनोज मित्तल, लाखन सिंह बघेल ने पर्चे भरे।
कार्यकारिणी सदस्य के लिए महेश शर्मा, श्यामल गांगुली, शिवप्रकाश भार्गव, जगत नारायन शर्मा, राजेश दीक्षित, अरुण रावत, हरिओम रावत, डॉ, एमसी शर्मा, शशिकांत मिश्रा, मोहनलाल जैन, रामहेत शर्मा, अमित पाठक, संदीप जैन, शरद शर्मा, मनोज गोयल, सूर्य प्रकाश शर्मा, राजेश शर्मा, नरेंद्र प्रताप सिंह, जयसिंह वर्मा ने पर्चे भरे हैं।
- Doctors’ Day 2025: Top Cardiologists’ Insights on the Rise of Heart Issues in Young Adults - July 1, 2025
- Doctors’ Day Special: Understanding Symptoms of Early-Stage Osteoarthritis - July 1, 2025
- यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने 21 आईपीएस अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी, प्रदेश की कानून व्यवस्था में दिखेगा बड़ा असर - July 1, 2025