बांग्लादेश के सूचना मंत्री मोहम्मद हसन महमूद ने दिल्ली में अपने देश की आर्थिक सफलता का श्रेय भारत सरकार को दिया.
उन्होंने कहा कि भारत ने क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने में जो भूमिका निभाई है, उसकी वजह से बांग्लादेश राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित कर सका जिसने बांग्लादेश की तरक्की का मार्ग तैयार किया.
मीडिया से बात करते हुए महमूद ने कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी रिश्ते काफ़ी विविधताओं से भरे हैं, और वे सिर्फ तीस्ता नदी से जुड़े समझौते पर नहीं टिके हैं.
उन्होंने कहा, “किसी भी देश की समृद्धि के लिए राजनीतिक स्थिरता पहली शर्त होती है. मैं मानता हूं कि बांग्लादेश में राजनीतिक स्थिरता बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय स्थिरता भी बहुत ज़रूरी है.
भारत ने क्षेत्रीय स्थिरता के साथ-साथ बांग्लादेश में राजनीतिक स्थिरता बनाए रखने में एक भूमिका निभाई है. और मैं इसके लिए भारत का शुक्रिया अदा करता हूं.”
भारत और बांग्लादेश के बीच पिछले कुछ सालों में व्यापार से लेकर कनेक्टिविटी जैसे तमाम क्षेत्रों में संबंध बेहतर हुए हैं.
इसके साथ ही भारत के नागरिकता संशोधन अधिनियम पर टिप्पणी करते हुए महमूद हसन ने कहा कि ये भारत का आंतरिक मामला है.
बांग्लादेश में पिछले कुछ दिनों में हिंदू समुदाय पर हुए हमलों से जुड़े विवाद पर उन्होंने प्रधानमंत्री शेख हसीना की बात को दोहराते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को अल्पसंख्यक नहीं समझा जाना चाहिए क्योंकि वे बांग्लादेश की मुख्यधारा में हैं.
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026