ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस के “भयानक” आक्रमण को विफल करने के लिए दुनिया के नेताओं को नए सिरे से कोशिश करनी चाहिए.
न्यू यॉर्क टाइम्स के लिए एक आलेख में प्रधानमंत्री जॉनसन ने लिखा है, “भविष्य के इतिहासकार नहीं बल्कि यूक्रेन के लोग हमारा फ़ैसला करेंगे.”
पीएम जॉनसन ने एक छह सूत्रीय योजना बताई है. उनका कहना है कि इससे पुतिन को रोका जा सकता है.
विश्व के नेताओं को यूक्रेन के लिए एक “अंतर्राष्ट्रीय मानवीय गठबंधन” बनाना चाहिए.
दुनिया के नेताओं को आत्मरक्षा के लिए यूक्रेन के प्रयासों में भी मदद करनी चाहिए.
रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाया जाना चाहिए.
अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को रूस को यूक्रेन में अपने कृत्यों का “सामान्यीकरण” करने से रोकना चाहिए.
युद्ध को रोकने के लिए कूटनीति का रास्ता अपनाना चाहिए, लेकिन सिर्फ तब जब इसमें यूक्रेन की वैध सरकार की पूरी भागीदारी हो.
नेटो देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को मज़बूत करने के लिए बड़े स्तर पर कोशिश होनी चाहिए.
प्रधानमंत्री जॉनसन सोमवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और डच पीएम मार्क रूट के साथ डाउनिंग स्ट्रीट में बैठक दौरान अपना संदेश भी दे सकते हैं.
मंगलवार को, पीएम जॉनसन मध्य यूरोपीय देशों के वी4 समूह के नेताओं की मेज़बानी करेंगे. इनमें चेक गणराज्य, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया शामिल हैं.
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026