सिद्धार्थनगर। गौतम बुद्ध की पावन तपोभूमि सिद्धार्थनगर में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव–2026 का भव्य शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने जनपद के समग्र विकास को नई रफ्तार देते हुए ₹1,052 करोड़ की लागत से 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
महोत्सव स्थल पर मुख्यमंत्री ने एक जनपद–एक उत्पाद (ODOP) योजना के अंतर्गत सिद्धार्थनगर के प्रसिद्ध काला नमक चावल पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराकर उन्हें अन्न ग्रहण कराया, जिससे कार्यक्रम में सांस्कृतिक और सामाजिक सरोकार भी जुड़े नजर आए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इससे बेहतर अवसर और क्या हो सकता है कि महोत्सव के शुभारंभ पर जनपद के सभी जनप्रतिनिधि एक साथ मौजूद हैं और सिद्धार्थनगर को ₹1,051 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात मिल रही है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शक्ति यदि असुरों के हाथों में जाती है तो विनाश का कारण बनती है, लेकिन वही शक्ति जब सकारात्मक सोच के साथ देवत्व के मार्ग पर चलती है तो समाज और जीवन में व्यापक परिवर्तन लाती है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने 25 करोड़ की आबादी को एक परिवार मानकर विकास को अभियान के रूप में आगे बढ़ाया है। किसी को वोट बैंक नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा मानकर योजनाएं लागू की गई हैं। मुख्यमंत्री ने इंसेफेलाइटिस का जिक्र करते हुए कहा कि आज इस बीमारी से किसी की जान नहीं जा रही है और यह प्रदेश से लगभग समाप्त हो चुकी है, जो सरकार की प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी का परिणाम है।
सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता किसानों का उत्थान ही सरकार की प्राथमिकता है। सिद्धार्थनगर महोत्सव न केवल सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि विकास की नई संभावनाओं का द्वार भी खोलेगा।
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026