पटना के दीघा में रविवार सुबह एक नाव गंगा नदी में पलट गई। नाव पर 13 लोग सवार थे। इसमें से 8 लोगों को स्थानीय लोगों और गोताखोरों की सहायता सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 5 लोग अब भी लापता है। लापता लोगों की तलाश जारी है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। सभी लापता लोग मनेर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।
पटना के दीघा घाट के निकट गंगा नदी में में यह हादसा जेपी सेतु के पाया नंबर 10-11 के पास हुआ। बताया गया गया है कि जेपी सेतु से नाव के टकराने से यह हादसा हुआ। नाव पर सवार सभी लोग बालू खनन में लगे थे। बालू के अवैध खनन को लेकर फिर कई सवाल खड़े हो रहे है। बताया गया है कि जेपु सेतु पास कुछ दिन पहले भी इसी तरह का एक नाव हादसा हुआ था।
सभी लापता मनेर थाना के महीनावा बगीजा गांव के रहने वाले है। लापता लोगों की पहचान भगवान सिंह, कैलाश राय, भूलेटन राय और धर्मेन्द्र राय के रूप में की गई है।
स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया
गंगा नदी में नाव हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। एक स्थानीय निवासी विनय कुमार ने बताया कि वे सुबह में छठ पूजा के लिए घाट की सफाई करवा रहे थे। इसी दौरान बोट पुल के पिलर से जा टकराई। उनके सामने पूरी बोट नदी में समा गई। जिसके बाद उन्होंने अपनी नाव लेकर तुरंत मदद के लिए पहुंचे। पीछे से 2 नाव और मौके पर पहुंची। सभी ने डूब रहे लोगों को बांस और लाइव जैकेट के सहारे बाहर निकाला। उन्होंने 2 लोगों को बचाया, जबकि अन्य लोग बांस के सहारे खुद तैर कर दूसरे नाव पर पहुंचे।
- डॉक्टर अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 साल: मुफ्त शिविर में उपहार और इलाज पाकर बच्चे खिलखिलाए, गोष्ठी में अभिभावकों को जरूरी सीख - April 25, 2026
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026