प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दिल्ली पुलिस ने AAP के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया को हिरासत में लिया है। गोपाल इटालिया का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी लगातार इस मामले में हमलावर है। बीजेपी ने गोपाल इटालिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इससे पूर्व आज ही गोपाल इटालिया ने ट्वीट कर कहा था कि राष्ट्रीय महिला आयोग की चीफ मुझे जेल में डालने की धमकी दे रही हैं। इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरी बीजेपी गोपाल इटालिया के पीछे क्यों पड़ी है।
गोपाल इटालिया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राष्ट्रीय महिला आयोग चीफ मुझे जेल में डालने की धमकी दे रही है। मोदी सरकार पटेल समाज को जेल के सिवा दे ही क्या सकती है। बीजेपी पाटीदार समाज से नफरत करती है। मैं सरदार पटेल का वंशज हूं। तुम्हारी जेलों से नहीं डरता। डाल दो मुझे जेल में। इन्होंने पुलिस को भी बुला लिया है। मुझे धमका रहे हैं।
NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि इन्होंने (गोपाल इटालिया) कोई भी नोटिस मिलने की बात से इंकार कर दिया जबकि इनका उत्तर पहले से तैयार है पर अभी तक इन्होंने जवाब नहीं दिया है। मैंने पुलिस को बोला है कि इनके खिलाफ कदम उठाए जाएं क्योंकि ये कानून-व्यव्स्था को खराब करने की कोशिश कर रहे थे।
- ’माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त’: सीएम योगी बोले— नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का हो रहा दर्शन - September 17, 2026
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026